The Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह के बाद इस कलाकार ने भी कहा शो को अलविदा

TKSS

The Kapil Sharma Show: सोनी टीवी का मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) एक नए सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने को पूरी तरह तैयार है। जहां एक तरफ शो में कुछ नए चेहरों के आने की खुशी है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ पुराने किरदारों की कमी दर्शकों को बहुत खलने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और भारती सिंह (Bharti Singh) के शो का हिस्सा ना होने के गम से फैंस उभरे भी नहीं थे कि इस बीच एक और चौकाने वाली खबर ने फैंस को निराश कर दिया है। फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो को एक और कलाकार ने अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन

मौजूदा मिली जानकारी के अनुसार ‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदू चायवाला (Chandu Chaiwala) का किरदार निभाने वाले चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) शो के नए सीजन में नजर नहीं आएंगे। इस खबर से फैंस को काफी ठेंस पहुंचाया है। अपने क्यूट और फनी अंदाज से फैंस का दिल जीत लेने वाले चंदन प्रभाकर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वो अब इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। इस खबर के आने के बाद दर्शक चंदन और कपिल के बीच अनबन की खबरों के कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन

हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो चंदन कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेना चाहते थे, इसलिए उन्होंने द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में हिस्सा ना होने का फैसला किया है। इसके अलावा चंदन कपिल के हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया टूर का भी हिस्सा नहीं थे। बता दें कि कपिल और चंदन शो के पहले से ही एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी काफी स्ट्रॉन्ग है। दोनों पिछले तीन शो में एक साथ नजर आए, यही वजह है कि उनके शो को अलविदा कहने की खबरों से फैंस उदास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ