Richa Chandan
Read More
Thank God Trailer Out: बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर आउट (Thank God Trailer Out) हुआ है।
ट्रेलर में आप देख सकते हैं अजय चित्रगुप्त का किरदार निभा रहे हैं, जो हिन्दू माइथोलॉजी के अनुसार, हर इंसान की जिंदगी का लेखाजोखा रखते हैं। वही इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिंदगी में उनके कर्मों का हिसाब किताब रखते दिखाई देने वाले हैं।रकुल प्रीत सिंह एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं।
ट्रेलर के शुरुआत में दिखाया जाता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) का गाड़ी चलाते समय एक्सीडेंट हो जाता है। उसके बाद सिद्धार्थ पहुंच जाते हैं अजय देवगन के पास। जहां अजय देवगन उनके कमियों के बारे में बताते हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही इंटरनेट वर्ल्ड में धमाल मचा चुका है। खबर लिखे जाने तक ट्रेलर को यूट्यूब पर मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
फिल्म की बात करें तो ‘थैंक गॉड’ की मॉडर्न डे की लाइफ पर बेस्ड है। इसके साथ ही जहां एक तरफ इस फिल्म से अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी, वहीं दूसरी तरफ रकुल प्रीत सिंह और अजय की एक साथ यह तीसरी फिल्म होगी। इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही भी दिखाई देंगी।
अभी पढ़ें – Rakhi Sawant: आदिल को नहीं पसंद गर्लफ्रेंड की ये बात, राखी ने कहा- ‘इस्लाम नहीं देता इसकी इजाजत’
अजय देवगन की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर (Thank God Release Date) को रिलीज होगी। फिल्म का मसालेदार ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने अजय देवगन की फिल्म के ट्रेलर पर अपना प्यार लुटाया है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।