मुंबई: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आखिरकार तीन सालों बाद, भारत लौट आई हैं। मंगलवार, 1 नवंबर की सुबह प्रियंका मुंबई एयरपोर्ट लौटीं जहां पैपराजी का जमावड़ा देखने को मिला।
निश्चित रूप से ये एक खास मौका था जहां पैप्स इंटरनेशनल सुपरस्टार को बधाई देने के लिए मुंबई एयरपोर्ट के बाहर इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर उनके वापसी के कई वीडियोज छाए हुए हैं, जिनमें पीसी के चेहरे पर भारत वापस (Priyanka Chopra back in india) लौटने की खुशी साफ नजर आ रही है।
अभी पढ़ें – Rambha Car Accident: एक्ट्रेस रंभा की कार सड़क हादसे की शिकार, बेटी साशा को अस्पताल में कराया भर्ती
पैपराजी पेज ने एक वीडियो (Priyanka Chopra video) साझा किया है, जिसमें प्रियंका सभी को हाथ हिलाते हुए और मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने घर पहुंचते ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर डाली जिसमें उन्होंने बताया कि वो कॉफ़ी विद करण को बिंज वॉच कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा की भारत वापसी
सिंगर निक जोनस से शादी करने वाली प्रियंका तीन साल में पहली बार भारत लौटी हैं। कोविड-19 महामारी के बाद यह पहला मौका है जब वो अपने देश वापस आईं हैं। व्हाइट स्नीकर्स के साथ ब्लू कलर के आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने हाथ में एक बैग भी ले रखा था। जैसे ही वह एयरपोर्ट से निकलीं, बाहर उनकी एक दोस्त उनका इंतजार कर रही थीं, जिसे उन्होंने गले लगाया और अपनी कार की तरफ चल दी।
आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो, देसी गर्ल को आखिरी बार कीनू रीव्स की द मैट्रिक्स रिसेरेक्शन्स (2021) में देखा गया था। एक्शन-थ्रिलर की भारत में काफी रही। लेकिन कमर्शियली फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी। अब वो जेम्स सी स्ट्राउस द्वारा लिखित और निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ पर काम कर रही हैं, जिसके 2023 में रिलीज होने की संभावना है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 hr agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
7 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines