Rambha Car Accident: एक्ट्रेस रंभा की कार सड़क हादसे की शिकार, बेटी साशा को अस्पताल में कराया भर्ती
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Rambha Car Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा की कार उस वक्त हादसे की शिकार हो गई जब वे अपने बच्चों को लेकर स्कूल से लौट रही थीं। एक्ट्रेस ने दुर्घटना की शिकार कार की एक तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि सभी मामूली चोटों के साथ सुरक्षित हैं। हालांकि, बेटी साशा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रंभा ने प्रशंसकों से अपनी बेटी साशा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध किया।
https://www.instagram.com/p/CkZdR20sxtk/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें कि रंभा ने 2010 में कनाडा के रहने वाले बिजनसमैन इंथिरन से शादी की है। दोनों की दो बेटियां और एक बेटा है। 1 नवंबर को रंभा ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे अपने बच्चों के साथ घर लौट रही थीं, तभी एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। रंभा और कार में सवार बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि बेटी साशा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साशा को कितनी चोटें आईं हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा का कनाडा में हुआ एक्सीडेंट
◆ बुरी तरह डैमेज हुई कार, अस्पताल में भर्ती है बेटी
◆ उन्होंने Insta पर लिखा, "हम सभी सुरक्षित हैं, हमें हल्की चोटें आई हैं"
◆ "लेकिन मेरी नन्ही साशा अभी भी हॉस्पिटल में है, प्लीज हमारे लिए दुआ करें" pic.twitter.com/MLJp7l9HYT
— News24 (@news24tvchannel) November 1, 2022
बता दें कि रंभा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप की अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, विजय और अजित के साथ अभिनय किया था। 2010 में उन्होंने अपने करियर को अलविदा कह दिया और कनाडा के बिजनेसमैन इनथिरन से शादी कर ली।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: