The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडिया कपिल शो’ में इस बार एक्टर अजय देवगन, रवि किशन और मृणाल ठाकुर गेस्ट बनकर आने वाले हैं। अब इस शो का नया प्रोमो नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जारी कर दिया है। ये प्रोमो क्लिप बेहद मजेदार है, क्योंकि इसमें कपिल शर्मा ने बॉलीवुड के सिंघम से एक जबरदस्त सवाल जो कर डाला है। अजय देवगन को लेकर अक्सर फैंस के मन में एक ही सवाल उठता है, जो अब कपिल ने इस शो में पूछा है।
कॉमेडी फिल्में कर कॉमेडी शोज में क्यों रहते हैं सीरियस?
जब कपिल के शो में अजय देवगन गेस्ट बनकर पहुंचे, तो किसी गंगाराम नाम के फैन का सवाल उनके सामने पेश किया गया। गंगाराम ने यहां अजय देवगन से पूछा कि उनकी गोलमाल सीरीज बड़ी कॉमेडी फिल्म है, बड़ी हिट है। धमाल सीरीज बड़ी हिट है। वो अपनी फिल्मों में तो कॉमेडी करते हैं, लेकिन जो शोज कॉमेडी के लिए बने हैं, वहां जाकर सीरियस क्यों हो जाते हैं? अक्सर लोगों के मन में ये बात जरूर आती होगी कि अजय देवगन को लेकर यही सुनने को मिलता है कि वो सभी स्टार्स के साथ सबसे ज्यादा मस्ती और प्रैंक करते हैं, लेकिन शोज और इंटरव्यूज में वो बेहद सीरियस दिखे हैं।
अजय देवगन की सीरियस रहने की वजह आई सामने
अब इसका कारण अजय देवगन ने खुद रिवील कर दिया है। अजय देवगन ने इस शो पर गंगाराम के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘जब वो ये फिल्में करते हैं तो चेक उनके नाम पर बनते हैं, लेकिन जब वो कपिल के शो पर आते हैं, तो चेक कपिल के नाम पर बनते हैं।’ यानी अजय देवगन सिर्फ वहीं कॉमेडी करते हैं, जहां उन्हें पैसा मिलता है। उनका ये जवाब सुनकर सभी की हंसी छूट गई। इसके अलावा प्रोमो में अजय देवगन इस शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू की टांग खींचते हुए भी नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘हमारे लिए दुआ करो’, Air India फ्लाइट की बार-बार गई लाइट; हाल देख डरे म्यूजिक डायरेक्टर Sajid Ali
अजय देवगन ने सभी का उड़ाया मजाक
इतना ही नहीं अजय देवगन ने रवि किशन के साथ भी जमकर मस्ती की है। अजय ने कपिल को फनी अंदाज में कहा, ‘नेता के हाथ में माइक नहीं देना चाहिए, तूने इसके मुंह पर लगा दिया है। इसके अलावा उन्होंने कपिल शर्मा के वेट लॉस पर भी जमकर खिल्ली उड़ाई है। इस प्रोमो में अजय देवगन ने एक-एक करके सभी को धो दिया है। ऐसा लग रहा है ये एपिसोड देखकर फैंस अपना पेट पकड़कर बैठ जाएंगे। हंसी के कारण सभी के पेट में दर्द होना तय है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines