Salman Khan In The Great Indian Kapil Show 3: कॉमेडियन कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीजन बीते दिन शनिवार को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ। शो के पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बतौर गेस्ट शामिल हुए। इस दौरान कपिल शर्मा ने सलमान खान के साथ काफी मजाक-मस्ती की। इसके अलावा भाईजान से कई दिलचस्प सवाल भी पूछे। मजेदार बात ये रही कि बातचीत के दौरान सलमान खान ने अपनी पिछली रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर भी रिएक्शन दिया। जाहिर है कि ‘सिकंदर’ दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। भाईजान ने बताया कि फिल्म को ठंडी प्रतिक्रिया मिलने से उनका क्या रिएक्शन था?
सिकंदर पर सलमान खान ने ली चुटकी
TGIKS 3 के पहले एपिसोड में सलमान खान से मिलने के लिए उनके ही तीन हमशक्ल आए थे। तीनों हमशक्लों ने बताया कि वह स्टेज शो करते हैं, जहां पर वह नकली सलमान खान बनकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। उनके साथ मजेदार बातचीत में सलमान ने पूछा, ‘काम-धंधा सब ठीक चल रहा है न? सिकंदर से कोई फर्क तो नहीं पड़ा?’ इस पर तीनों हमशक्लों ने कहा कि सब अच्छा चल रहा है। काम पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
यह भी पढ़ें: Video: ‘कब तक शेरा के साथ जिंदगी बिताओगे…’, Salman Khan को किसने दी शादी पर नसीहत?
क्या फ्लॉप होने से पड़ा फर्क?
इसके बाद सलमान खान हंसते हुए आगे कहते हैं, ‘फिर खामखा कुछ भी बोले जा रहे हैं लोग… जब आप लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता सिकंदर से, तो मुझे क्या ही पड़ेगा?’ ये सुनते ही कपिल शर्मा और दोनों जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं।
सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ इसी साल ईद के मौके पर 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के फ्लॉप होने के बाद ‘सिकंदर’ दूसरी फिल्म रही है, जो अपना बजट भी पूरी तरह से नहीं निकाल सकी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 110.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 184.6 करोड़ रुपये रहा था। ‘सिकंदर’ का बजट करीब 200 करोड़ रुपये के आसपास था।
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
46 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines