Video: 'कब तक शेरा के साथ जिंदगी बिताओगे...', Salman Khan को किसने दी शादी पर नसीहत?

Salman Khan in The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे सीजन में सलमान खान नजर आने वाले हैं। शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें कृष्णा ने शादी को लेकर भाईजान की टांग खींची।

Salman Khan in The Great Indian Kapil Show

सलमान खान कपिल शर्मा के शो में शामिल हुए। Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Salman Khan in The Great Indian Kapil Show: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को फिल्मी पर्दे पर कई हसीनाओं के साथ रोमांस करते हुए देखा गया है। अधिकतर फिल्मों में वह शादीशुदा पति का किरदार भी निभा चुके हैं लेकिन रियल लाइफ में भाईजान आज भी कुंवारे हैं। एक बार फिर उन्हें शादी के लिए नसीहत मिली है। दरअसल, भाईजान कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। इसका प्रोमो मेकर्स ने जारी किया है, जिसमें कृष्णा अभिषेक सलमान खान को शादी करने की नसीहत देते हुए नजर आ रहे हैं।

मेकर्स ने शेयर किया प्रोमो

कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीजन आज 21 जून, 2025 से नेटफ्लिक्स पर लौट रहा है। शो के पहले ही एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान कपिल के मेहमान बने हैं। मेकर्स ने एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कृष्णा अभिषेक हमेशा की तरह लड़की के गेटअप में आकर दर्शकों को हंसा रहे हैं। साथ ही सलमान खान को शादी करने के लिए फोर्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

कृष्णा ने खींची सलमान खान की टांग

प्रोमो में जब कपिल शर्मा, कृष्णा से कहते हैं कि ‘सलमान खान का कोई मूड नहीं है शादी करने का।’ इस पर कृष्णा कहते हैं, ‘क्या बात कर रहे हो। बहुत मूड है। अरे मैं जानती हूं टाइगर अभी जिंदा है।’ इस पर सलमान हंसते हैं कहते हैं, ‘है तो सही लेकिन आपके लिए नहीं।’ कृष्णा आगे कहते हैं, ‘कब तक शेरा के साथ अपनी जिंदगी बिताओगे, जिंदगी में एक शेरनी भी तो होनी चाहिए।’ इस पर सलमान खान अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पाते हैं।

विज्ञापन

भाईजान के शादी पर दी नसीहत

कृष्णा यहीं नहीं रुकते हैं और आगे कहते हैं, ‘बीवी जो होती है, वो शेरनी होती है। एक बार मेरी सलमान जी से शादी हो जाएगी न इनके (सलमान खान) के जितने दोस्त हैं जो इन्हें बिगाड़ने के लिए आते हैं, मैं उनका आना सबसे पहले बंद करूंगी।’ इसके बाद वह नदीम कुरैशी की ओर इशारा करते हैं। बता दें कि नदीम सलमान खान के सबसे खास और पुराने दोस्त हैं। गौरतलब है कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 का पहला एपिसोड आज रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ