News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Salman Khan In The Great Indian Kapil Show 3: कॉमेडियन कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीजन बीते दिन शनिवार को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ। शो के पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बतौर गेस्ट शामिल हुए। इस दौरान कपिल शर्मा ने सलमान खान के साथ काफी मजाक-मस्ती की। इसके अलावा भाईजान से कई दिलचस्प सवाल भी पूछे। मजेदार बात ये रही कि बातचीत के दौरान सलमान खान ने अपनी पिछली रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर भी रिएक्शन दिया। जाहिर है कि ‘सिकंदर’ दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। भाईजान ने बताया कि फिल्म को ठंडी प्रतिक्रिया मिलने से उनका क्या रिएक्शन था?
TGIKS 3 के पहले एपिसोड में सलमान खान से मिलने के लिए उनके ही तीन हमशक्ल आए थे। तीनों हमशक्लों ने बताया कि वह स्टेज शो करते हैं, जहां पर वह नकली सलमान खान बनकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। उनके साथ मजेदार बातचीत में सलमान ने पूछा, ‘काम-धंधा सब ठीक चल रहा है न? सिकंदर से कोई फर्क तो नहीं पड़ा?’ इस पर तीनों हमशक्लों ने कहा कि सब अच्छा चल रहा है। काम पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
यह भी पढ़ें: Video: ‘कब तक शेरा के साथ जिंदगी बिताओगे…’, Salman Khan को किसने दी शादी पर नसीहत?
इसके बाद सलमान खान हंसते हुए आगे कहते हैं, ‘फिर खामखा कुछ भी बोले जा रहे हैं लोग… जब आप लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता सिकंदर से, तो मुझे क्या ही पड़ेगा?’ ये सुनते ही कपिल शर्मा और दोनों जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं।
गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ इसी साल ईद के मौके पर 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के फ्लॉप होने के बाद ‘सिकंदर’ दूसरी फिल्म रही है, जो अपना बजट भी पूरी तरह से नहीं निकाल सकी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 110.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 184.6 करोड़ रुपये रहा था। ‘सिकंदर’ का बजट करीब 200 करोड़ रुपये के आसपास था।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।