Birthday Special: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं जो कईं बार विवादों में भी घिरे रहे. फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का नाम कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ना एक आम बात होती है. आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने गुस्से में आकर एक क्रिकेटर को ही थप्पड़ जड़ दिया था. जिसके बाद ये एक्ट्रेस काफी चर्चाओं में भी रही थी. ‘द फैमिली मैन’ की इस एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ से जुड़े इस विवाद के बारे में खुद ही एक इंटरव्यू में बताया था. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर ये हसीना कौन है?
कौन है ये एक्ट्रेस?
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि ‘द फैमिली मैन’ में मनोज तिवारी की पत्नी का किरदार निभाने वालीं प्रियामणि हैं. एक्ट्रेस मनोज बाजपेयी के साथ-साथ शाहरुख खान की ‘जवान’ मूवी में भी अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं. आज यानी 4 जून को एक्ट्रेस अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ा विवादित किस्सा बताने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 OTT Release: 4 जून को OTT पर दस्तक दे रही ‘धुरंधर 2’, जानें कहां और कितने बजे होगा प्रीमियर
दिलचस्प है किस्सा
प्रियामणि ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के दौरान एक क्रिकेटर को जोरदार तमाचा जड़ दिया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि उस दौरान किसी ने मेरे साथ शरारत की और मेरा फोन छुपा दिया. मैं उस समय बहुत परेशान हो गई थी. फिर एक शख्स मेरे पास आया और उसने मुझे फोन दिया. मैं इतने गुस्से में थी कि मैंने उस शख्स को थप्पड़ मार दिया. वहीं बाद में पता चला कि वो एक क्रिकेटर था. वहीं इसके चलते एक्ट्रेस विवादों में भी आ गई थी. लेकिन समय के साथ सब ठीक हो गया.
यह भी पढ़ें: मुश्किल में पड़ीं Anushka Sharma, होम्योपैथी के पक्ष में बोलना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुईं जमकर ट्रोल
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से खास कनेक्शन
वहीं बता दें आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियामणि बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की कजिन हैं. हालांकि दोनों कभी भी एक साथ किसी भी इवेंट या किसी भी फिल्म में नहीं दिखाई दी हैं. प्रियामणि साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने बॉलीवुड में भी कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. अजय देवगन की ‘मैदान’ में भी एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं. वहीं सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें मनोज बाजपेयी की फेमस सीरीज ‘द फैमिली मैन’ से ही मिली.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines