Dhurandhar 2 OTT Release: 4 जून को OTT पर दस्तक दे रही 'धुरंधर 2', जानें कहां और कितने बजे होगा प्रीमियर
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद फाइनली ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. अगर आपने 'धुरंधर: द रिवेंज' को सिनेमाघरों में मिस कर दिया तो आज यानी 4 जून को आप रणवीर सिंह की इस फिल्म को घर बैठे ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं ये फिल्म किस टाइम और किस ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है?

ओटीटी पर 'धुरंधर 2' की एंट्री
2 / 7रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं आज यानी 4 जून को ओटीटी पर फिल्म का रॉ एंड अनदेखा वर्जन फैंस को दिखाया जाएगा. सोशल मीडिया पर फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर काफी तगड़ा बज बना हुआ है.
कहां और कितने बजे होगा प्रीमियर?
3 / 7'धुरंधर: द रिवेंज रॉ एंड अनदेखा' का 4 जून को शाम 7 बजे जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर होगा. जिसके बाद आप इस फिल्म को अपनी फैमिली और अपने फ्रेंड्स के साथ घर पर ही बैठकर आराम से देख सकते हैं.
फिल्म में दिखेगा अनकट वर्जन
4 / 7फिल्म की ओटीटी रिलीज में खास बात ये है कि जियोहॉटस्टार पर फिल्म का अनकट वर्जन रिलीज हो रहा है. इसका मतलब ये है कि ओटीटी पर फिल्म के उन सीन्स को भी दिखाया जाएगा जिन्हें ऑडियंस सिनेमाघरों में नहीं देख सकी.
OTT रिलीज ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
5 / 7वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के शुरुआत में फिल्मी कलाकारों के बीच बातचीत और बिहाइंड द सीन्स मोमेंट्स को भी फैंस के बीच दिखाया जाएगा. ये BTS मोमेंट्स तकरीबन 30 मिनट के होंगे. वहीं अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर फैंस पहले से ही एक्साइटेड थे.
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
6 / 7रणवीर सिंह की इस फिल्म को सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज किया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 1,812 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है. वहीं ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई.
फिल्म की स्टारकास्ट
7 / 7फिल्म की कहानी को फैंस ने जितना पसंद किया, उतना ही फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग को किया. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं.