EXCLUSIVE: The Diary Of Manipur के लिए Monalisa को कितनी फीस; फिल्म का बजट क्या? Sanoj Mishra ने बताया सच

The Diary Of Manipur, Monalisa Bhosle: मोनालिसा के अलावा फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी सुर्खियों में हैं। अब सनोज मिश्रा ने न्यूज24 से खास बातचीत की और इस दौरान उन्होंने कई चीजों का खुलासा किया।

Monalisa Bhosle, Sanoj Mishra

Monalisa Bhosle, Sanoj Mishra

The Diary Of Manipur, Monalisa Bhosle: सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इन दिनों महाकुंभ 2025 से सुर्खियों में आई मोनालिसा चर्चा में बनी हुई हैं। हर कोई मोनालिसा के बारे में बात करता नजर आ जाता है। मोनालिसा के अलावा फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी सुर्खियों में हैं क्योंकि उनपर प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सेंगर उर्फ वसीम रिजवी ने कई गंभीर इल्जाम लगाए हैं। इस बीच खुद सनोज मिश्रा ने इन सभी बातों पर चुप्पी तोड़ी साथ ही ये भी बताया कि अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए उन्होंने मोनालिसा को कितनी फीस दी है और इस फिल्म का बजट क्या है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

सनोज मिश्रा ने खुद किया रिवील

दरअसल, News24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में सनोज मिश्रा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ पर बात करते हुए कहा कि बहुत जल्द वो इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। साथ ही सनोज ने बताया कि अभी मोनालिसा की ट्रेनिंग चल रही है और उन्हें सारी चीजें सिखाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अभी मोनालिसा एकदम कच्चे घड़े की तरह है और उन्होंने बहुत कुछ सिखाना है।

विज्ञापन

मोनालिसा को कितनी फीस?

इसके आगे सनोज ने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में काम करने के लिए मोनालिसा को कितनी फीस दी? इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए वो मोनालिसा को 21 लाख रुपये देंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी वो मोनालिसा की कई चीजों का ख्याल रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने मोनालिसा को एक बड़े बंगले में रखा है, जहां पर उनके साथ उनके बड़े पापा और बहन हैं। इसके अलावा चार टीचर भी हैं, जो उन्होंने ट्रेनिंग दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)

विज्ञापन

फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का बजट कितना?

इसके अलावा डायरेक्टर ने इस फिल्म के बजट के बारे में भी बात की। फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के बजट पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये है और फिल्म पर जल्दी ही काम भी शुरू होगा। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस फिल्म को कब रिलीज किया जाता है और इसमें मोनालिसा किस तरह से दुनिया के सामने आती है?

महाकुंभ 2025 से वायरल हुई थी मोनालिसा

बता दें कि मोनालिसा वही लड़की हैं जो महाकुंभ 2025 में माला बेचती थी और अपनी नीली आंखों की वजह से वायरल हो गई थी। इसके बाद सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म के लिए साइन किया और तबसे ही दोनों चर्चा में बने हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ