Maha Kumbh 2025 में जाने के बाद क्यों ट्रोल हुईं Riva Arora, यूजर्स बोले- ये नौटंकी...

Riva Arora Trolled: ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ की अभिनेत्री रीवा अरोड़ा चर्चा में आ गई है। रीवा ने ‘महाकुंभ 2025’ से अपनी फोटोज शेयर की, जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

Riva Arora

Riva Arora

Riva Arora Trolled: इस वक्त पूरा देश ‘महाकुंभ 2025’ जाने के लिए बेताब है। करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु संगम में डूबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ की अभिनेत्री रीवा अरोड़ा चर्चा में आ गई है। हाल ही में रीवा भी ‘महाकुंभ 2025’ पहुंची, जहां से उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की, लेकिन रीवा को अब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

रीवा अरोड़ा ने शेयर की फोटोज

दरअसल, रीवा अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम से ‘महाकुंभ 2025’ की फोटोज शेयर की हैं। रीवा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं और अब रीवा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। रीवा अरोड़ा को गंगा में डूबकी लगाना भारी पड़ गया और लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। रीवा के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये कोई फोटोज लेने की जगह नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Riva Arora (@rivarora_)

यूजर्स ने किए कमेंट्स

दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये नौंटकी बाज आ गई नौटंकी करने। एक और यूजर ने लिखा कि फर्जी हिंदु दिखावा। एक अन्य ने कहा कि ये सब चीजें दिखाना जरूरी है क्या? हालांकि, कुछ लोगों ने रीवा की तारीफ भी की है, लेकिन लोगों का कहना है कि ‘महाकुंभ’ कोई फोटो लेने की जगह नहीं है। इसकी वजह से अब रीवा को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

Riva Arora

Riva Arora

Riva Arora

Riva Arora

‘पॉवर ऑफ पांच’ में नजर आई थीं रीवा

बता दें कि हाल ही में रीवा अरोड़ा जियो हॉटस्टार (पहले डिज्नी+ हॉटस्टार) पर ‘पॉवर ऑफ पांच’ में नजर आई थीं। इस सीरीज का निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए किया है। इस सीरीज में रीवा अरोड़ा के अलावा जयवीर जुनेजा, आदित्य राज अरोड़ा, बियांका अरोड़ा, उर्वशी ढोलकिया, यश सहगल और बरखा बिष्ट जैसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने कमाल का काम किया है।

सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग

वहीं, अगर रीवा अरोड़ा की बात करें तो रीवा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस को खुद से अपडेट देती रहती हैं। लोगों को भी रीवा के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है और यूजर्स उनके पोस्ट को खूब पसंद करते हैं और उन्हें लाइक भी करते हैं। इंस्टाग्राम पर रीवा की बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें करीब 11.5M मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ