The Bengal Files के टीजर पर लोगों का क्या कहना? इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का टीजर आज रिलीज किया गया है। टीजर को देखने के बाद लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन भी दे दिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म के टीजर पर यूजर्स की क्या राय है?

The Bengal Files

‘द बंगाल फाइल्स’ के टीजर पर लोगों का क्या कहना? image credit- instagram

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का टीजर आज 12 जून को रिलीज किया गया है। लोगों को फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। टीजर रिलीज होने के बाद अब इस पर लोगों का रिएक्शन भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि इस दर्दभरी कहानी की झलक देखने के बाद लोगों का इस पर क्या कहना है?

‘द बंगाल फाइल्स’ के टीजर पर लोगों की राय क्या?

फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के टीजर को देखने के बाद लोगों ने इस पर अपनी-अपनी राय दी है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि मैं बंगाल से हूं और मैं इसका पहले दिन पहला शो देखूंगा। दूसरे यूजर ने लिखा कि भगवान से प्रार्थना है कि इस फिल्म को ‘कश्मीर फाइल्स’ से भी ज्यादा प्यार और सपोर्ट मिले। तीसरे यूजर ने कहा कि एक टीजर ने ही मुझे रुला दिया, जब पूरी फिल्म देखी जाएगी तो क्या होगा?

यूजर्स ने क्या कहा?

वहीं, चौथे यूजर ने इस पर लिखा कि फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। एक और यूजर ने कहा कि रोंगटे खड़े हो गए.. उम्मीद है कि यह ‘कश्मीर फाइल्स’ की तरह सफल हो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बंगाल से पहले दिन पहला शो। एक और यूजर ने कहा कि बहुत-बहुत धन्यवाद, विवेक सर, बहुत ही बढिया। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस टीजर को देखने के बाद किए हैं।

The Bengal Files

The Bengal Files

‘द दिल्ली फाइल्स’ था पहले नाम

गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का नाम बदला गया है। पहले इस फिल्म का नाम ‘द दिल्ली फाइल्स’ था। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने दो दिन पहले ही बड़ी अनाउंसमेंट के साथ फिल्म का नाम बदलने का ऐलान किया है। इसके लेकर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था।

कब रिलीज होगी फिल्म?

वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि, फिल्म को पहले 15 अगस्त को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट में भी बदलाव कर दिया गया है। फिल्म 5 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसा परफॉर्म करती है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ