The Bengal Files Trailer: मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर हुआ विवाद शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां फिल्म की रिलीज को परमिशन मिल गई थी, तो दूसरी ओर फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट में बवाल खड़ा हो गया। हालांकि, बावजूद इसके फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान जमकर हंगामा हुआ और विवेक अग्निहोत्री गुस्से में तमतमाए नजर आए।
विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया पोस्ट
विवेक अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में फिल्ममेकर ने चार वीडियोज शेयर किए हैं। पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म का ट्रेलर स्क्रीन पर चल रहा है और उसे बीच में ही रोक दिया जाता है। दूसरे वीडियो में विवेक गुस्से में नजर आ रहे हैं और मीडिया के सामने पुलिस वाले से सवाल कर रहे हैं। तीसरे वीडियो में फिल्ममेकर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं और आखिरी वीडियो में विवेक अपनी वाइफ संग भीड़ के बीच से निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मीडिया के कैमरे विवेक की ओर थे।
फिल्ममेकर ने लिखा ये कैप्शन
पोस्ट को शेयर करते हुए विवेक ने इसके कैप्शन में लिखा है कि बहुत दुख के साथ आपको बता रहा हूं कि आज पश्चिम बंगाल पुलिस ने ‘उच्च अधिकारियों’ के आदेश पर #TheBengalFiles का ट्रेलर इललीगल तरह से रोक दिया। पहले सिनेमाघरों में, अब एक प्राइवेट होटल में भी। हिंदू नरसंहार के सच से किसे डर है? और क्यों? टैगोर और विवेकानंद की धरती पर लोकतंत्र मर चुका है।
गुस्से में नजर आए विवेक
वहीं, अगर इस पोस्ट की बात करें तो तीसरे वीडियो मेंं देखा जा सकता है कि विवेक बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस दौरान विवेक ने कहा कि सुबह से पुलिस क्यों खड़ी हुई है? हम लोग क्या चोर हैं? इतनी पुलिस क्यों हैं यहां पर? इसके बाद विवेक पुलिस अधिकारी से कहते हैं कि अगर आपको बंद करना था, तो आपने शो के पहले क्यों बंद नहीं किया। आप चलते हुए शो को क्यों बंद कर रहे हैं? विवेक ने आगे क्या कहा इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Elvish Yadav से पहले किस-किसके घर हो चुकी है फायरिंग? 2025 में आई भारी मुसीबत
संबंधित खबरें
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
57 mins ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 hr agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
3 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
4 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
7 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
7 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
8 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
10 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines