Jaya Bachchan Got Angry: जया बच्चन हमेशा अपने गरम मिजाज के लिए मशहूर हैं। वह अक्सर पैपराजी के सामने कुछ ऐसा कर जाती हैं, जिससे वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। जया बच्चन अपने गर्म मिजाज के लिए भी मशहूर हैं, उनसे बिना पूछे तस्वीरें लेना और जोर से चिल्लाना उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसके बारे में वह कई बार मीडिया में भी बोल चुकी हैं, लेकिन शायद पैपराजी पर इसका कोई असर नहीं है। एक बार फिर जया बच्चन पैपराजी पर चिल्लाती (Jaya Bachchan Got Angry) नजर आई हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
जया बच्चन का वीडियो वायरल
दरअसल बीती शाम मुंबई में जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस खास मौके पर कई सेलेब्स ने शिरकत की। इस फिल्म से सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा डेब्यू कर रहे हैं। ऐसे में सुहाना के लिए शाहरुख खान का पूरा परिवार, अगस्त्य नंदा के लिए बच्चन परिवार ने शिरकत की। वहीं खुशी कपूर के लिए जाहन्वी कपूर भी पहुंचीं थीं। इसी बीच फिर से जया बच्चन अपने अंदाज में नजर आईं और उनका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह गुस्से में नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: Dunki के इस सीन में नहीं दिखेंगे असली Shahrukh Khan, विक्की कौशल ने किया शॉकिंग खुलासा
पैपराजी पर चीखती दिखीं जया
सोशल मीडिया पर ‘द आर्चीज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे जया बच्चन और टीना अंबानी एक साथ पैपराजी को पोज दिया। इस दौरान जया बच्चन को एक बार फिर पैपराजी पर गुस्सा आ गया। जया बच्चन पैपराजी से कहती है, ‘चिल्लाओ मत और फिर अपने कानों पर हाथ रख लेते है। वहीं साथ में खड़ी टीना अंबानी स्माइल देती हैं।
कब रिलीज हो रही द आर्चीज
जया बच्चन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक शख्स ने कहा, ये हमेशा इतने गुस्से में क्यों रहती हैं। वहीं दूसरे ने कहा, इनके पास कुछ ज्यादा ही एटीट्यूड है। वहीं एक अन्य शख्स ने कहा कि अमिताभ बच्चन इस लेडी को कैसे हैंडल करते होंगे। बता दें कि यह फिल्म 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
14 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
19 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
20 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
20 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
22 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines