मां के नक्शेकदम पर Khushi Kapoor, पहली फिल्म The Archies के प्रीमियर में दिखा इमोशनल अटैचमेंट

The Archies Special Screening: बीती रात मुंबई में अपमकिंग फिल्म 'द आर्चीज' के ग्रैंड प्रीमियर का आयोजन किया गया।

---विज्ञापन---

The Archies Special Screening: बीती रात मुंबई में अपमकिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ के ग्रैंड प्रीमियर का आयोजन किया गया। इस फिल्म से खुशी कपूर, सुहाना खान और अगस्त्य नंदा जैसे स्टार किड्स डेब्यू कर रहे हैं।

इस दौरान खुशी कपूर अपनी मां श्रीदेवी का एक दशक पुराना शिमरी गाउन पहने नजर आईं, जिसमें वो बिल्कुल अपनी मां की तरह लग रही थी। खुशी को इस तरह देखकर लग रहा है कि अपने खास दिन पर अपनी मां को बहुत मिस कर रही हैं। वहीं, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। फैंस भी इसे देखकर भावुक नजर आए।

यह भी पढ़ें- Hrithik, Deepika के बाद Fighter से आया Anil Kapoor का पहला लुक, ग्रुप कैप्टन बन छाए एक्टर

The Archies के प्रीमियर में दिखा इमोशनल अटैचमेंट

दरअसल, बीती रात अपमकिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुशी कपूर अपनी मां श्रीदेवी का एक दशक पुराना शिमरी गाउन पहने नजर आई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस पर भावुक होकर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वह अपनी मां को मिस कर रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि श्रीदेवी के जैसी। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि सो हॉर्टवोर्मिंग। इस तर कमेंट्स यूजर वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि श्रीदेवी ने IFFA 2013 के रेड कार्पेट इवेंट में इस गाउन को पहना था।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

‘द आर्चीज’ के ग्रैंड प्रीमियर में बी-टाउन के सितारों ने की शिरकत

बता दें कि ‘द आर्चीज’ के ग्रैंड प्रीमियर में बी-टाउन के कई सितारों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस इवेंट में पूरा खान परिवार, बच्चन परिवार, कैटरीना और इसाबेल, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर, मलाइका, अमृता और करण जौहर, बॉबी देओल, ओरी उर्फ ​​​​ओरहान अवत्रामणि, सहित कई सितारों ने जमकर लाइमलाइट लूटी।

ये स्टार किड्स कर रहे डेब्यू

वहीं, अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज’ से सुहाना के साथ-साथ अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर जैसे स्टार किड्स अपना डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का प्रीमियर 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। फैंस को बेसब्री से इसके प्रीमियर का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म क्या कमाल करेगी?

First published on: Dec 06, 2023 08:13 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें