Hrithik, Deepika के बाद Fighter से आया Anil Kapoor का पहला लुक, ग्रुप कैप्टन बन छाए एक्टर
Anil Kapoor First Look Poster From Fighter: बीते दो दिनों से अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ से रोज सितारों का पहला लुक पोस्टर जारी किया जा रहा है।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Anil Kapoor First Look Poster From Fighter: इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ चर्चा का विषय बनी हुई है। बीते दो दिनों से फिल्म से रोज सितारों का पहला लुक पोस्टर जारी किया जा रहा है।
सबसे पहले ऋतिक रोशन और फिर दीपिका पादुकोण का फिल्म से पहला लुक पोस्टर जारी किया गया। वहीं, अब इस फिल्म से अभिनेता अनिल कपूर का पहला लुक पोस्टर जारी किया गया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया।
यह भी पढ़ें- Animal को देख Elvish Yadav और धर्मेंद्र की पहली पत्नी ने दिया ऐसा रिएक्शन, जानें क्या कहा?
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ से अनिल कपूर का पहला लुक सामने आया है, जिसे खुद अनिल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे पोस्ट करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह, कॉल साइन: रॉकी, डेजिग्नेशन: कमांडिंग ऑफिसर, यूनिट:एयर ड्रेगन, फाइटर फॉरएवर। जैसे ही अनिल का ये लुक सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस भी इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि कमांडिंग ऑफिसर की एक रॉकिंग एंट्री। दूसरे यूजर ने लिखा कि फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। तीसरे यूजर ने लिखा कि जल्दी रिलीज करो। इस तरह के कमेंट्स यूजर एक्टर को पोस्ट पर कर रहे हैं। कुल मिलाकर इस फिल्म के लिए फैंस में अलग ही क्रेज देखा जा रहा है।
बता दें कि बीते दिन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का फिल्म से पहला लुक जारी किया गया था, जिसमें वो ‘स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़’ के लुक में नजर आई। वहीं, इससे पहले ऋतिक रोशन भी स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया बनकर छा गए। बताते चलें कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ अगले साल 2024, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
वहीं, अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ से ऋतिक रोशन पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। ऐसे में दर्शकों को बेसब्री से इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है। इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। साल 2024 के शुरू में रिलीज होने वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट बनीं हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: