The Archies Lunch Party: जोया अख्तर (Zoya Akhtar) के निर्देशन में बनी ‘द आर्चीज’ (The Archies) के रिलीज होने में कुछ ही दिनों का समय बाकी है। यह फिल्म 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए कई स्टार किड्स सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, ख़ुशी कपूर, अदिति सहगल, युवराज मेंडा, मिहिर आहूजा और वेदांग रैना अपना डेब्यू देने जा रहे हैं। इन दिनों ये सभी स्टार किड्स अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इसी बीच Spotify India की ओर से ‘द आर्चीज’ में नजर आने वाले सभी स्टार किड्स के लिए एक लंच पार्टी रखी गई थी।
इसी दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। इसी बीच अगस्त्य नंदा ने खुद को लेकर ऐसी बात कह दी कि उस पर तुरंत ही सुहाना खान का रिएक्शन भी आ गया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको Spotify India ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में सभी ‘द आर्चीज’ की पूरी स्टारकास्ट साथ एक लंच टेबल पर बैठी नजर आ रही है।
खुद को लेकर खुलासा करते नजर आए Agastya Nanda
इसी बातचीत में अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) खुद को लेकर एक खुलासा करते हैं कि उन्होंने खुद को कभी भी लव ट्रायंगल में फंसाया है। दरअसल, अगस्त्य से सवाल किया जाता है, ‘आर्ची एंड्रयूज लव ट्रायंगल के राजा थे। क्या आप कभी खुद किसी लव ट्रायंगल का हिस्सा रहे हैं’? इसका जवाब देते हुए अगस्त्य कहते है, ‘नहीं, मैंने कभी नहीं रहा। मैं एक वन वुमन मैन (एक महिला वाला आदमी) हूं’। इसके बार उनसे पूछा गया, ‘किस तरह की महिला’? इसके जवाब में अगस्त्य कहते हैं, ‘जो भी होगी, वो मेरी लाइफ की इकलौती महिला होगी’।
यह भी पढ़ें: रिसेप्शन से पहले शादी के खास पलों को ऐसे जी रहे Randeep-Lin, मजेदार फोटो हो रहे वायरल
Suhana Khan ने भी दिया था ऐसा रिएक्शन
बता दें कि इसके पहले सुहाना खान (Suhana Khan) ने भी एक सवाल का ऐसा ही जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, ‘उनकी लाइफ में भी सिर्फ एक आदमी होगा, जिससे वो शादी करेंगी। इसके अलावा कोई और नहीं’। वहीं, अब दोनों की इन बातों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की डेटिंग रूमर्स सच हो सकते हैं। हालांकि, इस खबरों पर अगस्त्य और सुहाना की ओर से कभी कोई रिएक्शन नहीं आया। इससे पहले दोनों का अगस्त्य नंदा की बर्थडे पार्टी में साथ देखा गया था, जिसकी खूब सारी फोटो-वीडियो वायरल हुई थीं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
8 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
10 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
11 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
14 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
15 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
16 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines