हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जनता की गलती…', The 50 में दिग्विजय राठी पर रजत दलाल ने उठाया हाथ! कशिश कपूर ने यूं किया रिएक्ट

The 50: रियलिटी शो The 50 सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो में दिग्विजय राठी और रजत दलाल के बीच घमासान देखने को मिला. वहीं अब इस मुद्दे पर ‘बिग बॉस 18’ की एक्स कंटेस्टेंट कशिश कपूर ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन
दिग्विजय राठी और रजत दलाल की लड़ाई पर कशिश कपूर ने किया रिएक्ट

The 50: कलर्स का लेटेस्ट रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. जहां किसी के बीच हाथापाई देखने को मिल रही है तो वहीं कोई जुबानी जंग लड़ रहा है. सोशल मीडिया पर भी इन कंटेस्टेंट्स के लड़ाई झगड़े काफी वायरल हो रहे हैं. हाल ही में ‘बिग बॉस 18’ में नजर आने वाले दिग्विजय राठी और रजत दलाल के बीच The 50 में घमासान देखने को मिला, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है. इसी बीच अब ‘बिग बॉस 18’ की एक्स कंटेस्टेंट कशिश कपूर का रिएक्शन भी सामने आया है. चलिए आपको भी बताते हैं कशिश कपूर ने क्या कुछ कहा?

The 50 में मचा घमासान

कशिश कपूर और दिग्विजय राठी ‘स्पिलट्सविला’ में साथ नजर आ चुके हैं. वहीं ‘बिग बॉस 18’ में दोनों के बीच कड़ी दुश्मनी देखने को मिली थी. शो में दोनों एक-दूसरे को काटने को दौड़ते थे. वहीं अब जब The 50 में दिग्विजय राठी पर रजत दलाल ने हाथ उठाया तो कशिश कपूर भी दिग्विजय राठी के सपोर्ट में कूद पड़ीं. सोशल मीडिया पर कशिश कपूर का रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: क्या Mardaani 3 तोड़ पाई Mardaani और Mardaani 2 का रिकॉर्ड? 4 दिन का जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विज्ञापन

क्या बोलीं कशिश कपूर?

कशिश कपूर ने इस मुद्दे पर मीडियो के सामने बातें करते हुए कहा, ‘कहीं भी हिंसा सरासर गलत है. किसी के ऊपर नेशनल टेलीविजन पर हाथ उठाना अवैध है. दिग्विजय के साथ ये तीसरी बार हो रहा है, जब नेशनल टेलीविजन पर उनके ऊपर हाथ उठाया गया है. बार-बार ऐसी घटनाएं होना वाकई एक गंभीर समस्या को दिखाता है.’ कशिश ने आगे कहा, ‘दरअसल ये जनता की गलती है. जनता को कलेश चाहिए. जनता को भी ये सब देखने में मजा आता है, कभी भी कोई इस मुद्दे पर सवाल ही नहीं उठाता है तो इसलिए चैनल अपनी टीआरपी क्यों खोएगा. ये ही वजह है कि हिंसा करने के बाद भी रजत दलाल को शो में रखा गया है.’

यह भी पढ़ें: पतंगबाजी और मस्ती; आमिर खान ने अरिजीत सिंह संग उड़ाई पतंग, सोशल मीडिया पर छाया VIDEO

विज्ञापन

शो में आपस में भिड़े कंटेस्टेंट्स

बता दें The 50 कलर्स चैनल पर 1 फरवरी से टेलीकास्ट हो रहा है. इस शो में 50 सेलेब्स आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं. हर दिन अपनी जगह शो में पक्की करने के लिए कंटेस्टेंट कड़ी मेहनत कर रहे हैं. शो में दिग्विजय राठी, रजत दलाल, करण पटेल, चाहत पांडे, सपना चौधरी, फैजल शेख, निक्की तंबोली, सिद्धार्थ भारद्वाज और बेबिका धुर्वे अच्छा खेलते नजर आ रहे हैं. फैंस भी इन कंटेस्टेंट्स के गेम को काफी पसंद कर रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola