हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शादी के बंधन में बंधे The 50 फेम Rajat Dalal, जानें कौन हैं उनकी जीवनसंगिनी? फोटोज हुईं वायरल

Rajat Dalal Marriage Photos: The 50 फेम Rajat Dalal ने अपने फैंस को चौंका दिया है. उन्होंने शादी कर ली है. इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वे अपनी दुल्हन के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Rajat Dalal Marriage Photos

Rajat Dalal Wedding Details: The 50 फेम Rajat Dalal अपनी फिटनेस और हिम्मत के लिए मशहूर हैं. लेकिन अब उन्होंने अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया है. उन्होंने शादी कर ली है. इंस्टाग्राम पर तस्वीरें डालकर उन्होंने सभी को चौंका दिया है. रजत, जो पहले फिटनेस इन्फ्लुएंसर के रूप में जाने जाते थे, अब The 50 शो में भी नजर आए. उनकी शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें वे अपनी दुल्हन के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा की बहन रीत? ‘धुरंधर 2’ पर दिए बयान को लेकर हुईं बुरी तरह ट्रोल

कौन हैं राजत दलाल?

राजत दलाल हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं. वे जिम ट्रेनर और सोशल मीडिया स्टार हैं. बिग बॉस में उन्होंने अपनी सच्चाई और सख्त रवैये से काफी चर्चा बटोरी. शो के बाद भी वे लोगों के बीच पॉपुलर रहे. अब उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आया है और वो है शादी. उन्होंने एक प्राइवेट और सिंपल सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे.

विज्ञापन

कौन हैं उनकी जीवनसंगिनी?

राजत दलाल की पत्नी का नाम अभी पूरी तरह सार्वजनिक नहीं हुआ है. लेकिन वायरल फोटोज में उनकी दुल्हन बहुत खूबसूरत और सादगी भरी दिख रही हैं. फोटोज में दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं. रजत ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा कि “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत”. इससे लगता है कि वे अपनी नई जिंदगी से बहुत खुश हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: अनुष्का शर्मा पर विराट कोहली ने सरेआम लुटाया प्यार, RCB की पहली जीत पर 

विज्ञापन

पहले दिया था हिंट

बता दें कि कुछ समय पहले राजत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अपनी गर्लफ्रेंड को जल्द ही पत्नी कहना चाहते हैं. अब वह सपना सच हो गया है. उनकी शादी इंटीमेट तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल थे. फोटोज में कलरफुल स्मोक और खूबसूरत जगह पर दोनों की जोड़ी देखकर फैंस भावुक हो गए.

फोटोज हुईं वायरल

जैसे ही रजत ने शादी की पहली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, फैंस ने उन्हें लाइक और कमेंट्स से भर दिया. लोग लिख रहे हैं कि “कॉन्ग्रेचुलेशंस राजत भाई”, “दुल्हन बहुत प्यारी है”. कुछ फोटोज में राजत अपनी पत्नी के साथ आंखों में आंखें डालकर देखते दिख रहे हैं, तो कुछ में वे दोनों खुशी से जश्न मना रहे हैं. ये तस्वीरें तेजी से शेयर हो रही हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की Bhooth Bangla हुई पोस्टपोन, क्या 30 मार्च को रिलीज होगा ट्रेलर? जानें लेटेस्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola