Thank God Twitter Review: सोशल मीडिया पर 'थैंक गॉड' को नेटिजेंस से मिली ऐसी प्रतिक्रिया, जानें

Thank God Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर डूबी सिद्धार्थ के फिल्म की नईया

Thank God Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर डूबी सिद्धार्थ के फिल्म की नईया

Thank God Twitter Review: एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुलप्रीत सिंह और अजय देवगन स्टारर ‘थैंक गॉड’ (Thank God release) ने आखिरकार 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ के साथ टकराई। हालांकि, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि कौनसी फिल्म किससे आगे है। लेकिन सोशल मीडिया पर ऑडियंस का रिव्यू सामने आ गया है।

‘थैंक गॉड’ ट्विटर रिव्यू (Thank God Twitter Review)
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म को सिने प्रेमियों और नेटिज़न्स से मिली-जुली समीक्षा मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, “#ThankGod मूवी वाकई शानदार फिल्म है और @SidMalhotra की परफॉर्मेंस किलर है…”

https://twitter.com/Nishant188888/status/1584796608889176064

एक अन्य ने लिखा, “ईमानदारी से कहूं तो #ThankGod एवरेज फिल्म से नीचे है। #सिद्धार्थमलहोत्रा ​​की कॉमिक टाइमिंग कमजोर है #अजय देवगन चित्रगुप्त के रूप में अच्छे हैं लेकिन यह हमारे मनोरंजन के लिए पर्याप्त नहीं है। स्क्रीन प्ले इतना तेज है कि हम सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​से कनेक्ट नहीं हो सकते। सिड कुल मिलाकर सभ्य है।”

https://twitter.com/thekomal_N/status/1584755207921360896

वहीं ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने लिखा, ‘#ThankGod रिव्यू: जिंदगी का खेल अपने पूरे परिवार के साथ देखने लायक है। दिलचस्प विषय, कहानी और दमदार अभिनय के साथ… इंद्र कुमार निर्देशित इस दिवाली दर्शकों से बड़ी कमाई करने के लिए तैयार है! /5।”

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, “मैं सभी को #ThankGod देखने का सुझाव दूंगा क्योंकि यह फिल्म एक सामान्य फिल्म की तुलना में बहुत अलग और कहीं अधिक मनोरम है और @SidMalhotra ने फिल्म में शानदार काम किया है।”

इनके अलावा कुछ अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

‘थैंक गॉड’ मंडे मॉर्निंग एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
थैंक गॉड ने नेशनल चेन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 42 लाख रुपये के 12,000 टिकट बेचे हैं। वहीं कुल थिएटर्स को मिलाकर इसके 28,000 टिकट बिके हैं। अकेले पीवीआर में ‘थैंक गॉड’ के 6200 टिकट सोल्ड आउट हुए हैं।

फिल्म के बारे में
कहानी एक अहंकारी रियल एस्टेट ब्रोकर (सिद्धार्थ मल्होत्रा) के इर्द-गिर्द घूमती है। उसका सामना एक दुर्घटना से होता है, जिसके बाद वो खुद को स्वर्ग में ढूंढता है। चित्रगुप्त (अजय देवगन) उसके सामने आता है और “जीवन का खेल” खेलता है – अगर वो जीत जाता है, तो उसे वापस धरती पर भेज दिया जाएगा। अगर वह हार जाता है, तो उसे नरक में डाल दिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ