Charu Asopa & Rajeev Sen Divorce: चारू ने किया तलाक लेने का फैसला, राजीव पर लगाए मारपीट के आरोप

Charu Asopa & Rajeev Sen Divorce: चारू ने किया तलाक लेने का फैसला, राजीव पर लगाए मारपीट के आरोप

Charu Asopa & Rajeev Sen Divorce: चारू ने किया तलाक लेने का फैसला, राजीव पर लगाए मारपीट के आरोप

मुंबई: चारु असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन (Rajeev Sen) के सेन रिश्ते को एक बार फिर नजर लग गई है। दोनों के बीच फिर से अनबन शुरू हो गई है और अब इस जोड़ी ने तलाक (Charu & Rajeev taking Divorce) लेने का पक्का मन बना लिया है।

विज्ञापन

साल 2019 जून में इन दोनों ने बड़ी ही धूम-धाम से शादी की थी लेकिन ये रिश्ता तलाक की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले भी कई बार दोनों को अपने व्यक्तिगत मुद्दों से एक दूसरे से सरोकार ना रखते हुए अलग होने की बात कहते हुए सुना गया है।

विज्ञापन

हालांकि, बाद में, चारु और राजीव दोनों ने ही अपनी बेटी जियाना के भविष्य के लिए साथ रहने का फैसला किया अपनी शादी को एक और मौका दिया।

विज्ञापन

लेकिन, अब एक बार फिर दोनों एक दूसरे के आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव ने चारु को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है, तो वहीं चारू ने भी सोशल मीडिया से अपनी और राजीव की सभी तस्वीरें हटा दी हैं। चारु ने खुलासा किया कि उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी है, क्योंकि वो हर लड़ाई के बाद राजीव के गायब होने की आदत से अपना आपा खो चुकी हैं।

खबरों के मुताबिक दोनों के बीच बहुत सारे मुद्दे थे और उन्हें उम्मीद थी कि वे अपनी बेटी जियाना के लिए उन्हें सुलझा लेंगे। वहीं चारु ने तो यहां तक ​​कह दिया कि राजीव गुस्सैल हैं और उन्हें गालियां देते हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि राजीव ने उनपर धोखा देने का शक करते हुए हाथ भी उठाया है।

विज्ञापन

चारू के मुताबिक ‘अकबर का बाल बीरबल’ की शूटिंग के दौरान, राजीव ने उनके सभी को-एक्टर्स को उनसे दूर रहने के लिए कहा था। जब चारू को डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ी तो राजीव ने उन्हें ड्रामा क्वीन तक कह दिया था।

विज्ञापन

एक्ट्रेस को अपनी शादी को दूसरा मौका देने के लिए पछतावा हो रहा है। उन्हें ये फैसला अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती लगती है। एक्ट्रेस ने अब एक किराए का घर भी लिया और मुंबई लौटने के बाद वो वहां शिफ्ट हो जाएंगी। उन्होंने यहां तक ​​​​कहा कि इस शादी ने उनके जीवन के साढ़े तीन साल बर्बाद कर दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ