Thank God Box Office Collection Day 6: वीकेंड पर भी सिद्धार्थ की फिल्म ने नहीं पकड़ी रफ्तार

Thank God Box Office Collection Day 6: वीकेंड पर भी सिद्धार्थ की फिल्म ने नहीं पकड़ी रफ्तार

Thank God Box Office Collection Day 6: वीकेंड पर भी सिद्धार्थ की फिल्म ने नहीं पकड़ी रफ्तार

मुंबई: अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​स्टारर ‘थैंक गॉड’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसी के साथ अक्षय की राम सेतु को भी रिलीज किया गया था। मगर इस रेस में थैंक गॉड की गति पहले दिन से ही काफी धीमी नजर आ रही है। जानें छह दिनों में फिल्म ने कितने का बिजनेस किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘थैंक गॉड’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 (Thank God Box Office Collection Day 6)

25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने मात्र 8 करोड़ से अपनी ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे दिन फिल्म ने 6 करोड़, 4.15 करोड़, 3.30 करोड़ और 3.25 करोड़ का बिजनेस किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन टिकट काउंटर पर मात्र 4 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 29.4 करोड़ हो गया है।

मेकर्स को उम्मीद थी कि वीकेंड पर ये नंबर्स बढ़ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरी ओर थैंक गॉड के साथ रिलीज हुई अक्षय की राम सेतु ने 6 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

विज्ञापन

फिल्म के बारे में

कहानी एक अहंकारी रियल एस्टेट ब्रोकर (सिद्धार्थ मल्होत्रा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका ऐक्सिडेंट हो जाता है और उसकी मुलाकात चित्रगुप्त CG से यानी अजय देवगन से होती है। चित्रगुप्त (अजय देवगन) उसके सामने आता है और “जीवन का खेल” खेलता है अब तक के कर्मों का हिसाब मांगता है। अगर सिद्धार्थ जीत जाते हैं, तो उन्हें वापस धरती पर भेज दिया जाएगा। अगर वह हार जाता है, तो उसे नर्क में डाल दिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ