Thamma Vs Baahubali the Epic BOX Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश आज कोई नई बात नहीं है. कई बार तो ऐसा होता है कि सिनेमाघरों में एक साथ 3-4 फिल्मों को रिलीज किया जाता है. ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस पर एक दो नहीं बल्कि तीन फिल्मों के बीच क्लैश देखने के लिए मिल रहा है. जहां आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ का जलवा 12 दिन बाद भी बरकरार है वहीं, परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ का दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दम निकलता दिखा है. इस लिस्ट में एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ भी शामिल है, जिसकी कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. इसकी रिलीज को भी दो दिन का वक्त हुआ है. चलिए बताते हैं किसने कितनी कमाई कर ली है.
सैकनिल्क के अनुसार, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ का जलवा 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म ने 12वें दिन यानी कि शनिवार को 4.5 करोड़ का बिजनेस किया है, जो कि 11 दिन के मुकाबले कहीं ज्यादा है. दूसरे शुक्रवार को मूवी ने 3 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 115.9 करोड़ तक पहुंच गया है. आपको बता दें कि फिल्म ने पहल हफ्ते 108.4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. 100 करोड़ के कलेक्शन के साथ ही ये आयुष्मान खुराना के करियर की 5वीं फिल्म बन गई है, जिसने इस जादुई आंकड़े को पार किया है.
यह भी पढ़ें: कहां है कंगना रनौत का पहला हीरो? एक साल में दी थी 4 फिल्में, फिर रेप केस में मिली थी 7 साल की सजा
दूसरे दिन ‘द ताज स्टोरी’ का निकला दम
इसके साथ ही अगर परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ की बात की जाए तो इसका दूसरे दिन ही दम निकलता दिख रहा है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन लाखों में कमाई की है. इसने 0.9 लाख की कमाई के साथ ओपनिंग की. वहीं, दूसरे दिन यानी कि शनिवार को इसकी कमाई में थोड़ी उछाल जरूर दर्ज की गई है. फिल्म ने शनिवार को 1.80 करोड़ का बिजनेस कर लिया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 2.70 करोड़ तक पहुंच गई है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म तीसरे दिन यानी कि रविवार को कितना कलेक्शन कर पाती है.
‘बाहुबली द एपिक’ की कमाई बरकरार
वहीं, एस एस राजामौल की फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ का कमाई के मामले में जलवा बरकरार है. ये फिल्म ‘बाहुबली द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली द कनक्लूजन’ का मिक्सअप है. दोनों सीक्वल को मर्ज करके एक फिल्म कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 9.65 करोड़ का कलेक्शन किया था लेकिन, दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरवट आई है. मूवी ने शनिवार को 7 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कमाई 17.80 करोड़ तक पहुंच गई है. ऐसे में अब देखना होगा कि आने वाले दिनों कौन सी फिल्म कितनी कमाई कर सकती है.
नवंबर के पहले वीक में होगा एक और क्लैश
नवंबर के शुरुआती पहले हफ्ते में दो फिल्मों का क्लैश देखने के लिए मिलेगा. 7 नवंबर को साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जटाधरा’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ को रिलीज किया जाएगा. ऐसे में आने वाले हफ्ते में ‘थामा’, ‘बाहुबली द एपिक’ और ‘द ताज स्टोरी’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी मुश्किल जरूर हो सकती है. अब देखना होगा कि आने वाला वीक इन सभी फिल्मों के लिए कैसा होता है.
यह भी पढ़ें: ‘2-3 दिन में सैलरी खत्म…’, बस में टिकट चेक करते थे दिलजीत दोसांझ के पिता, कहा- ‘शादी से गाना शुरू किया था
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
25 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines