'2-3 दिन में सैलरी खत्म…', बस में टिकट चेक करते थे दिलजीत दोसांझ के पिता, कहा- 'शादी से गाना शुरू किया था

KBC 17 Diljit Dosanjh Struggle: दिलजीत दोसांझ ने केबीसी 17 के मंच पर अपने स्ट्रगल के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि उनके पिता बस में टिकट चेक करते थे और सैलरी पहले दिन आते ही खत्म हो जाती थी. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

KBC 17, Kaun Banega Crorepati, Kaun Banega Crorepati 17, Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ. (Photo- Diljit Dosanjh/Insta)

विज्ञापन

KBC 17 Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. वह अपने AURA वर्ल्ड टूर पर हैं. इसी बीच उन्होंने टीवी रियलिटी शो ‘केबीसी 17’ में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने खुद से जुड़ी ढेर सारी बातें अमिताभ बच्चन के साथ की. बिग बी के शो में एक्टर और सिंगर दिलजीत ने अपनी स्ट्रगल लाइफ के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनके पिता बस में टिकट चेकर का काम किया करते थे और सैलरी पहले दिन में ही खत्म हो जाती थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने शादियों में गाना शुरू किया था.

दरअसल, दिलजीत दोसांझ जब हॉट सीट पर जाते हैं तो उससे पहले एक्टर बिग बी के पैर छूते हैं. इसके बाद शो आगे बढ़ता है और बिग बी उनसे उनके बचपन के बारे में पूछते हैं तो इस पर दिलजीत कहते हैं, ‘मेरा बचपन ठीक-ठाक रहा. मैं पढ़ाई में बहुत अच्छा तो नहीं मगर ठीक था. मुझे गायिकी का शौक था. जब मैं 10-11 साल का था तो मेरे पैरेंट्स ने मुझे मामा के घर भेज दिया था. उन्होंने मुझे बिना मुझसे पूछे भेजा था. मुझे लगा कि उन्हें मुझसे बात करना चाहिए थे लेकिन, ऐसा नहीं हुआ. यहां तक कि एक बार मेरे एक रिलेटिव ने कहा भी कि बच्चे से तो पूछ लो लेकिन उन्होंने कहा कि पूछकर क्या मिलेगा? इसे वहां ले जाओ. मुझे बुरा लगा. उस समय कोई फोन भी नहीं होता था. मैं उनसे 3-4 महीने बाद मिल पाता था.’

विज्ञापन

इसके साथ ही दिलजीत दोसांझ आगे अमिताभ बच्चन से बताते हैं, ‘मैं उन दिनों आपकी फिल्में देखा करता था. दूरदर्शन पर फिल्में आया करती थीं. हमें बहुत मजा आता था. जब आपकी या फिर धर्मेंद्र सर के साथ आती थीं तो मैं बहुत खुश होता था. क्योंकि इसमें एक्शन होता था.’

पिता टिकट चेकर का काम करते थे- दिलजीत दोसांझ

इसके अलावा दिलजीत दोसांझ आगे बताते हैं कि उनके पिता सरकारी नौकरी करते थे. वह रोडवेज बस में टिकट चेकिंग का काम किया करते थे. दिलजीत ने बताया, ‘वह एकदम संत की तरह थे. बहुत ही सिंपल लाइफ रही है. उनकी ज्यादा इच्छाएं नहीं रही थीं. उनके पास एक साइकिल थी. वह आम पसंद करते थे. एक बार उन्होंने मुझे कहा था कि बेटा तुम्हें खाने को रोटी मिलेगी, रहने को घर मिलेगा बाकी जो जिंदगी में करना चाहे वो खुद से कर सकते हो.’

विज्ञापन

एक परफॉर्मेंस के 2000 रुपये मिलते थे- दिलजीत दोसांझ

सिंगर बताते हैं, ‘मेरे पहले एलबम रिलीज के बाद, कोई हमारे घर पर बुक करने के लिए आया था. उसके यहां पर एक बर्थडे पार्टी थी. हम परफॉर्म कर रहे थे. बाद में पैसे आना शुरू हुए तो अच्छा लगा क्योंकि पिता की सैलरी आते ही पहले दिन या फिर 2-3 दिन में ही खत्म हो जाती थी तो मुझे लगता था कि अच्छा कमा लिया. फिर जब कोई भी हमारे ऑफिस आता तो हम किसी को भी खाली हाथ नहीं जाना देते थे. शादी, पार्टी, बर्थडे कुछ भी हो हम परफॉर्म करते थे. हमने 2000 रुपये में परफॉर्म करना शुरू किया था. बहुत सारे वेडिंग शोज किए हैं.’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ