Vijay Sangeetha Sornalingam Divorce Petition: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार Thalapathy Vijay की जिंदगी में मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले फिल्म को लेकर बवाल मचा रहा और अब पत्नी संगीता ने 25 साल पुराना शादी का रिश्ता तोड़ने के लिए अदालत में तलाक की याचिका दायर की है. दरअसल, उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने एक्टर विजय पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें: OTT पर गदर मचा रही 2 घंटे 32 मिनट की ये क्राइम-थ्रिलर मूवी, क्लाइमैक्स देख दहल जाएगा दिल
पत्नी संगीता की तलाक के लिए अर्जी
सुपरस्टार थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है. यह खबर 27 फरवरी 2026 को सामने आई और पूरे दक्षिण भारत में हलचल मचा दी. विजय और संगीता की शादी 1999 में हुई थी. अब शादी को 27 साल हो चुके हैं. उनके दो बच्चे हैं. लेकिन अब यह रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है.
पत्नी के गंभीर आरोप
संगीता ने अपनी याचिका में विजय पर बहुत गंभीर इल्जाम लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि अप्रैल 2021 में उन्हें पता चला कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध है. संगीता ने लिखा कि उन्होंने विजय से इस बारे में बात की, लेकिन विजय ने अफेयर खत्म नहीं किया. बल्कि कोई पछतावा नहीं दिखाया. संगीता का कहना है कि इस वजह से उनका मानसिक स्वास्थ्य बहुत खराब हो गया. पिछले दो साल से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. याचिका में क्रूरता और बेवफाई के आधार पर तलाक मांगा गया है. यह याचिका स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत दायर की गई है.
यह भी पढ़ें: शादी के बाद पहली बार साथ दिखे Vijay-Rashmika, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया ग्रैंड
फिल्म और राजनीति में छाया संकट
विजय अब सिर्फ अभिनेता नहीं हैं. वे तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख हैं और राजनीति में सक्रिय हैं. उनकी इमेज हमेशा परिवार वाले अच्छे इंसान की रही है. लेकिन यह खबर उनकी छवि पर बड़ा झटका है. इस खबर के बाहर आते ही उनके फैंस को झटका लगा हैं. सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं और चर्चा कर रहे हैं कि यह अफेयर किस अभिनेत्री से है. कुछ पुरानी अफवाहों में त्रिशा का नाम भी आया था, लेकिन कोई पक्का सबूत नहीं है. बता दें कि विजय की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
कब होगी सुनवाई?
इस मामले की सुनवाई अब 20 अप्रैल को होगी. दोनों पक्षों को कोर्ट में पेश होना होगा. यह मामला अब सिर्फ निजी नहीं रहा. यह तमिल सिनेमा और राजनीति दोनों के लिए चर्चा का विषय बन गया है. बता दें कि एक्टर पहले से ही अपनी फिल्म की रिलीज को लेकर पिछले दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए थे.
यह भी पढ़ें: 7.2 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स हिला देगा दिमाग! आखिर तक नहीं
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
20 mins agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 hr agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 hr agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
2 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
20 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
22 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
23 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines