Leo Trailer: इन दिनों साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) अपनी आने वाली फिल्म ‘लियो’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। इस बीच अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जो बेहद शानदार है। इसके साथ ही इस फिल्म में तृषा कृष्णन के साथ थलापति विजय 14 साल बाद नजर आने वाले हैं।
फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और इस बीच फिल्म के ट्रेलर का आना दर्शको के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने से पहले है ये ट्रेंड भी कर रहा था। वहीं, अब फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें- Mission Raniganj से इंप्रेस हुए CBFC के मेंबर्स, फिल्म की तारीफ करते हुए कही बड़ी बात
‘लियो’ के ट्रेलर ने रिलीज होते ही किया धमाका
थलापति विजय की आने वाली फिल्म ‘लियो’ का ट्रेलर सन टीवी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। ट्रेलर को लेकर लोगों में पहले से बेहद एक्साइटमेंट थी और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि #LeoTrailer ने महज 20 मिनट 32 सेकेंड में ही 1 Million लाइक्स बटोर लिए। वहीं, खबर लिखे जाने तक इस फिल्म के ट्रेलर ने 4 मिलियन का आंकडा छू लिया था।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इसी के साथ अगर ‘लियो’ के ट्रेलर की बात करें तो ये बेहद शानदार है। इस फिल्म को 19 अक्टूबर को सिनेमाघरो में रिलीज किया जाएगा। साथ ही फैंस भी बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म थलापति विजय की पैन इंडिया फिल्म है और इसे हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर को तमिल, तेलुगु, और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है।
खतरनाक अंदाज में नजर आने वाले हैं संजय दत्त
इस फिल्म में थलापति विजय के अलावा बॉलीवुड स्टार संजय दत्त भी खतरनाक अंदाज में नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्म में तृषा कृष्णन का भी अहम रोल है। इसके साथ ही फिल्म में अर्जुन सरजा और अर्जुन दास भी खूंखार अंदाज में दिखेंगे। वहीं, अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
35 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines