चुनाव जीतते ही OTT पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हुई Vijay की ये थ्रिलर फिल्म, कहानी जीत लेगी दिल

तमिल सुपरस्टार थलपति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी जीत दर्ज कर ली है. विजय की पार्टी TVK ने 107 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसकी तारीफ देश भर में हो रही है. इसी बीच थलपति विजय की एक फिल्म ओटीटी पर जमकर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

thalapathy vijay

Thalapathy Vijay बिगिल फिल्म ओटीटी पर कर रही है ट्रेंड

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे है. विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में प्रचंड जीत हासिल की है, जो हर कोई को हैरान कर रहा है. विजय पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे और अपनी जीत भी हासिल कर ली है. लेकिन इसी बीच ओटीटी पर थलपति विजय की एक फिल्म जमकर देखी जा रही है. यह फिल्म 7 साल पहले रिलीज की गई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. यह फिल्म तमिल भाषा में रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार और सपोर्ट दिया था. यह मूवी एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘बिगिल’ फिल्म कब हुई थी रिलीज

थलपति विजय की यह फिल्म 7 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं. उसे साल 2019 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म में थलपति विजय के साथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने अहम किरदार निभाया था. यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अगर आप अब भी फिल्म का नाम नहीं समझ पाए हैं, तो इस मूवी का टाइटल  ‘बिगिल’ है. इस मूवी में थलपति विजय ने डबल रोल प्ले किया था. विजय की इस ने भारतीय बाजार में 201.85 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने दुनिया भर में 295.85 करोड़ रुपये छापे थे.

विज्ञापन

‘बिगिल’ को किस ओटीटी प्लेफॉर्म पर देख सकते हैं?

आपको बता दें कि थलपति विजय की फिल्म ‘बिगिल’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है. अगर आपने यह फिल्म अभी नहीं देखी है, तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देखने का प्लान कर सकते हैं. यह फिल्म ओटीटी पर टॉप 10 में से 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस मूवी की कहानी इतनी शानदार है कि आप इसे पूरी किए बिना नहीं छोड़ पाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ