---विज्ञापन---

Thalapathy Vijay की जीत पर झूमे साउथ के सितारे, सोशल मीडिया पर हुई बधाइयों की बौछार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में थलपति विजय की पार्टी TVK ने शानदार जीत हासिल की है. विजय की इस जीत पर साउथ सिनेमा के कई बड़ें सितारों ने उन्हें बधाई दी है. विजय की पार्टी ने इस चुनाव में 100 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय के लिए आज का दिन यानी 4 मई का दिन काफी खास रहा है. इस दिन को विजय अपने जीवन में कभी भूल नहीं पाएंयगे. क्योंकि, आज ही के दिन उनकी पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक ऐतिहासिक जीत हासिल कर अनोखा कीर्तिमान रचा है. थलपति विजय मूल रूप से तमिल सिनेमा से नाता रखते हैं. विजय की जीत पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दी हैं.

साउथ के इन कलाकारों ने विजय को जीत पर दी बधाई

आपको बता दें कि जिस तरह से थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने जीत हासिल की है, उसकी देशभर में चर्चा हो रही है. विजय पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे और जीत भी हासिल कर ली है. विजय की इस चीज पर तमिल सुपरस्टार महेश बाबू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए उन्हें बधाइयां दी हैं.

---विज्ञापन---

महेश बाबू ने एक्स पर लिखा, ‘थलपती विजय नया कीर्तिमान स्थापित करने और जीत हासिल करने के लिए आपको मुबारक हो.’ वही आगे उन्होंने लिखा, ‘आज का दिन इस बात का सबूत है कि तमिलनाडु के लोगों ने आप पर कितना गहरा विश्वास जताया है.’

महेश बाबू के अलावा विजय देवराकोंडा ने भी ट्वीट कर विजय को बधाइयां दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘तमिलनाडु के लोगों को मेरा अभार और बधाई कि उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में आकर वोट डाला और अपने लिए एक मजबूत पक्ष लिया.’ देवराकोंडा ने आगे लिखा, ‘तमिलनाडु के सभी लोग और नए मुख्यमंत्री के लिए मैं समृद्धि और सामूहिक विकास की कामना करता हूं और राजनीतिक इस नए दौर में मैं चेहरे को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हूं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘Appadi Podu’ बना चुनावी एंथम, विजय-तृषा कृष्णन के ‘Ghilli’ सॉन्ग पर झूम उठा तमिलनाडु

इन कलाकारों ने भी दी बधाई

इसके अलावा साउथ सिनेमा से ताल्लुक रखने वाले शिवाकार्तिकेय और विक्रम चियान जैसे कलाकारों ने भी विजय की जीत पर उन्हें बधाइयां दी है. इसके अलावा बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और जहान्वी कपूर ने भी विजय की जीत पर खुशी जाहिर की और उन्हें एक्स पर बधाईयां भी दी है.

---विज्ञापन---

First published on: May 04, 2026 11:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola