Thalapathy Vijay पत्नी Sangeetha से करेंगे सुलह, कोर्ट में सुनवाई से पहले कमरे में हुई घंटों बातचीत, आखिर क्या है मामला?

Thalapathy Vijay, Sangeetha Sornalingam: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनकी वाइफ संगीता के बीच सुलह हो सकती है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि हाल ही में कपल के बीच घंटों बातचीत हुई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

Thalapathy Vijay, Sangeetha Sornalingam

Thalapathy Vijay, Sangeetha Sornalingam. image credit- social media

Thalapathy Vijay, Sangeetha Sornalingam: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय बीते लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक विजय और उनकी वाइफ संगीता को लेकर चर्चा हो रही है. इस बीच अब सुनने में आया है कि विजय और संगीता आपस में सुलह कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि कोर्ट में सुनवाई से पहले दोनों की बीच एक कमरे में घंटों बातचीत हुई है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

मामले को शांति से सुलझाने के लिए बातचीत

दरअसल, आज यानी 15 जून को विजय और संगीता सोरनालिंगम के तलाक के मामले की एक अहम सुनवाई होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब सुनवाई से पहले मामले को शांति से सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है, लेकिन इसको लेकर ना तो विजय और ना ही संगीता की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टि की गई है. हालांकि, हाल के हफ्तों में संभावित समझौते को लेकर अटकलों को हवा मिली हुई है.

विज्ञापन

विजय की मां आईं हैं आगे

इसके अलावा ये भी जानकारी मिली है कि विजय की मां शोभा चंद्रशेखर, मध्यस्थ के तौर पर आगे आई हैं. साथ ही बताया जा रहा है कि वो कपल को उनके मतभेदों को निजी तौर पर सुलझाने में मदद कर रही हैं और दोनों के बीच बातचीत को बढ़ावा दे रही हैं. साथ ही जानकारी ये भी है कि उनके बीच सुलह की आधिकारिक घोषणा 22 जून को विजय के जन्मदिन पर की जा सकती है.

आखिर क्या मोड़ लेगा ये मामला?

रिपोर्ट्स में बताया गया कि संगीता अपने बच्चों जेसन संजय और दिव्या साशा के साथ लंदन में रह रही थीं और अब वो सुनवाई से पहले चेन्नई वापस आ गई हैं. सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो संगीता और विजय ने बंद दरवाजों के पीछे एक साथ बात की है. अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में ये मामला क्या मोड़ लेता है? और दोनों के बीच क्या सुलह होती है या फिर दोनों तलाक को अपनाएंगे. अब इसका पता समय के साथ ही लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ