साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर पहले से ही काफी चर्चा में बने हुए थे. हालांकि, इन दिनों थलपति विजय अपनी पर्सनल लाइफ के कारण दोबारा सुर्खियों में आ गए हैं. उनकी पत्नी संगीता ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. थलपति विजय और संगीता की शादी साल 1999 में हुई थी. इसी बीच थलपति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी दूसरी महिला के साथ नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ का धमाका, ओवरसीज एडवांस बुकिंग से कमाए 1.40 करोड़, क्या टूटेगा ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड?
कब हुई थी थलपति विजय और संगीता की शादी
आपको बता दें कि थलपति विजय की शादी 27 साल पहले संगीता से हुई थी. वही अब दोनों के रिश्ते में काफी उथल-पुथल चल रहा है. इसे लेकर संगीता ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की है. इसी बीच थलपति विजय का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. दरअसल, 5 मार्च यानी आज थलपति विजय चेन्नई में एक शादी फंक्शन में शामिल हुए थे. इस फंक्शन में थलापति विजय के साथ तृषा कृष्णा भी नजर आई है. आपको बता दें कि ऐसी खबरों के बीच एक्टर और राजनेता को तृषा के साथ देखकर फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री पर गोविंदा का शॉकिंग बयान, कहा- ‘फिल्म लाइन में जिसका नाम बड़ा, वही सबसे खतरनाक’
विजय के साथ नजर आईं तृषा वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थलपति विजय और एक्ट्रेस तृषा दोनों ट्रेडीशनल आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं. विजय ने अपने हाथों में फूलों का एक गुलदस्ता ले रखा है, तो वहीं अभिनेत्री कार से बाहर निकालकर विजय के पीछे-पीछे चलती हुई नजर आ रही है. बता दें कि विजय और तृषा कल्पाथी सुरेश और मीनाक्षी के बेटे के रिसेप्शन में शामिल होने आए थे. अब इनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
3 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
7 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
8 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
10 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
11 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
12 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
14 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
14 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines