हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही Jana Nayagan, चार दिन में 200 करोड़ पार पहुंची कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

Jana Nayagan Worldwide Collection: तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है. आइए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन…

विज्ञापन
Jana Nayagan. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Jana Nayagan Worldwide Collection: तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं. फिल्म पहले दिन से शानदार कमाई कर रही है और इसने सिर्फ चार दिन में ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आइए जानते हैं कि आखिर इस फिल्म ने टोटल कितनी कमाई कर ली है?

फिल्म ‘जन नायकन’ का कलेक्शन

सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म ‘जन नायकन’ ने अपनी रिलीज के चार दिनों में वर्ल्डवाइड 217.48 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई कर ली है. फिल्म के इंडियन नेट कलेक्शन की बात करें तो इसने 124.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 145.98 रुपये हो चुका है.

ओवरसीज कलेक्शन

इसी के साथ फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का संडे को 10.00 करोड़ की इंटरनेशनल कमाई समेत कुल कमाई 71.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 217.48 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, अगर इस फिल्म के इंडियन कलेक्शन की बात करें तो इसने चार दिनों में अपनी कमाई की है.

विज्ञापन

चार दिनों की कमाई

फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे दिन इस फिल्म ने 21.15 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये और चौथे दिन 32.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना रखी है और ये शानदार कमाई कर रही है.

फिल्म की कास्ट

वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू समेत कई कलाकार नजर आए हैं. फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. फिल्म में दिखाया गया है कि एक अपराधी (बॉबी देओल), विजि (ममिता बैजू) का अपहरण कर लेता है और टीवीके (विजय) उसे छुड़ाने जाता है. इसके आगे की कहानी के लिए आप फिल्म देख सकते हैं, जिस हिसाब से फिल्म कमाई कर रही है, देखने वाली बात होगी कि इसका टोटल कलेक्शन कितना होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Laughter Chefs 3 Grand Finale: खत्म हो रहा ‘लाफ्टर शेफ्स 3’, कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola