Dhoni Cameo In GOAT: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर पहले दिन दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिला। आलम ये रहा कि ओपनिंग डे पर फिल्म को देखने के बाद लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर बताना शुरू कर दिया। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो भी हाउसफुल रहा। दर्शकों का कहना है कि ‘विजय द मास्टर’ के बाद GOAT विजय की सबसे धांसू फिल्म है।
अपनी कुछ फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी सुपरस्टार डबल रोल में नजर आए। इस बीच एक और दिलचस्प बात रही। दरअसल, थलापति विजय की GOAT में इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने कैमियो किया है, जिन्हें देखकर फैंस भी क्रेजी हो गए।
ओपनिंग डे पर कितनी हुई कमाई?
वेंकट प्रभु की डयरेक्टेड फिल्म GOAT रिलीज के बाद से चर्चा में बनी हुई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय की फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘लियो’ ने दुनियाभर में 142 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
बता दें कि GOAT में थलापति के अलावा मीनाक्षी चौधरी, प्रभु देवा और योगी बाबू जैसे स्टार्स हैं। वहीं फिल्म में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कैमियो से दर्शकों को फुली सरप्राइज कर दिया।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने मीडिया से की बदतमीजी, ED की पूछताछ के बाद बौखलाए दिखे ‘राव साहब’
फिल्म में धोनी का कैमियो
फिल्म GOAT में धोनी को एक छोटे से किरदार में देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपक में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। वहीं क्रिकेट स्टेडियम की छत पर विजय बैठे हुए थे। फिल्म का ये सीन देखने के बाद दर्शक भी अपनी एक्साइटमेंट को रोक नहीं पाए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि स्क्रीन पर पहली बार थाला और थलपति साथ में देखने को मिले।
हिंदी भाषा में रिलीज नहीं हुई फिल्म
गौरतलब है कि धोनी के दुनियाभर में फैंस हैं। चेन्नई में साल 2008 में उन्होंने सीएसके की कप्तानी संभाली जिसके बाद से लोगों में उनका जबरदस्त क्रेज है। ऐसे में उन्हें थलपति के साथ देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प मोमेंट था। बता दें कि थलापति की ये फिल्म GOAT हिंदी भाषा में रिलीज नहीं हुई है।
इसके बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं नार्थ इंडियन फैंस मेकर्स से मांग कर रहे हैं कि GOAT को हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाए।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
15 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
19 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
20 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
20 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
21 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
22 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines