Elvish Yadav ने मीडिया से की बदतमीजी, ED की पूछताछ के बाद बौखलाए दिखे 'राव साहब'

Elvish Yadav Angry on Media: रेव पार्टी के दौरान सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव बीते दिन दोबारा ईडी के सामने पेश हुए। 8 घंटे की पूछताछ के बाद जब वो ऑफिस से बाहर निकले तो मीडिया पर भड़क उठे।

Elvish Yadav.

Elvish Yadav.

Elvish Yadav Angry On Media: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में बीते दिन गुरुवार को राव साहब फिर ईडी के ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे करीब 8 घंटे तक पूछताछ चली। ये पूछताछ लखनऊ के ईडी ऑफिस में चली थी। बता दें कि एल्विश यादव को सोमवार को ईडी की ओर से समन जारी किया गया था, जिसमें उन्हें लखनऊ के ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान लंबी पूछताछ के बाद जब यूट्यूबर ईडी के ऑफिस से बाहर आए तो उन्होंने मीडिया के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी।

ईडी के ऑफिस से निकलते हुए एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मीडिया उनसे सवाल-जवाब पूछती हुई नजर आई। इस दौरान यूट्यूबर ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से साफ मना कर दिया। उन्होंने बौखलाते हुए कहा कि वो मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे। यहां तक कि उन्होंने अपनी कार का दरवाजा भी बहुत तेजी के साथ बंद करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।

ईडी के सामने पेश हुए एल्विश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेव पार्टी के दौरान सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को दोबारा ईडी के ऑफिस में बुलाया गया था। दरअसल, ईडी यूट्यूबर से दोबारा पूछताछ करना चाहती थी। हालांकि उस वक्त एल्विश ने ईडी के सवालों का जवाब देने में असमर्थता जताते हुए तीन दिन का समय मांगा था।

ऐसे में उन्हें 5 सितंबर की तारीख दी गई थी। गुरुवार को राव साहब लखनऊ के ईडी ऑफिस में पहुंचे जहां वो करीब 8 घंटे तक ईडी के सामने पेश रहे।

मीडिया के सवालों पर भड़के

उधर, ईडी के ऑफिस से बाहर आने के बाद एल्विश यादव ने अपना सारा गुस्सा मीडिया पर उतार दिया। जब मीडिया ने यूट्यूबर से सवाल-जवाब करने शुरू किए तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। बार-बार सवाल पूछे जाने पर यूट्यूबर बौखला गए और गुस्से में बोले- घर जाओ तुम लोग भूखे मर रहे होगे। यूट्यूबर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि एल्विश यादव बार-बार ईडी ऑफिस के चक्कर काटकर परेशान हो चुके हैं। वहीं कुछ लोगों ने मीडिया को दोषी ठहराते हुए कहा कि जब यूट्यूबर जवाब नहीं देना चाहते हैं तो उनके पीछे पड़ने की जरूरत क्या है?

किस मामले में ईडी ने बुलाया

गौरतलब है कि एल्विश यादव को पिछले साल नवंबर में नोएडा के बैंक्वेट हॉल से गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उनके कब्जे से पांच कोबरा और नौ सांप को जब्त किया गया था। इस दौरान यूट्यूबर पर पार्टी के दौरान सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा था।

पुलिस का कहना था कि इन आरोपों में सांपों की तस्करी और रेव पार्टी में नशीले पदार्थ का इस्तेमाल करना शामिल है। इसके बाद से एल्विश यादव से ईडी पूछताछ कर रही ह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ