---विज्ञापन---

थलापति विजय की GOAT में धोनी का कैमियो? फिल्म देखकर झूम उठे फैंस

Dhoni Cameo In GOAT: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) को लोग ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। इस बीच खबर है कि फिल्म में क्रिकेटर धोनी का कैमियो है।

---खबर नीचे जारी है---

Dhoni Cameo In GOAT: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर पहले दिन दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिला। आलम ये रहा कि ओपनिंग डे पर फिल्म को देखने के बाद लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर बताना शुरू कर दिया। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो भी हाउसफुल रहा। दर्शकों का कहना है कि ‘विजय द मास्टर’ के बाद GOAT विजय की सबसे धांसू फिल्म है।

अपनी कुछ फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी सुपरस्टार डबल रोल में नजर आए। इस बीच एक और दिलचस्प बात रही। दरअसल, थलापति विजय की GOAT में इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने कैमियो किया है, जिन्हें देखकर फैंस भी क्रेजी हो गए।

---खबर नीचे जारी है---

ओपनिंग डे पर कितनी हुई कमाई?

वेंकट प्रभु की डयरेक्टेड फिल्म GOAT रिलीज के बाद से चर्चा में बनी हुई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय की फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘लियो’ ने दुनियाभर में 142 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Vijay (@actorvijay)

---खबर नीचे जारी है---

बता दें कि GOAT में थलापति के अलावा मीनाक्षी चौधरी, प्रभु देवा और योगी बाबू जैसे स्टार्स हैं। वहीं फिल्म में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कैमियो से दर्शकों को फुली सरप्राइज कर दिया।

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने मीडिया से की बदतमीजी, ED की पूछताछ के बाद बौखलाए दिखे ‘राव साहब’

---खबर नीचे जारी है---

फिल्म में धोनी का कैमियो

फिल्म GOAT में धोनी को एक छोटे से किरदार में देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपक में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। वहीं क्रिकेट स्टेडियम की छत पर विजय बैठे हुए थे। फिल्म का ये सीन देखने के बाद दर्शक भी अपनी एक्साइटमेंट को रोक नहीं पाए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि स्क्रीन पर पहली बार थाला और थलपति साथ में देखने को मिले।

हिंदी भाषा में रिलीज नहीं हुई फिल्म

गौरतलब है कि धोनी के दुनियाभर में फैंस हैं। चेन्नई में साल 2008 में उन्होंने सीएसके की कप्तानी संभाली जिसके बाद से लोगों में उनका जबरदस्त क्रेज है। ऐसे में उन्हें थलपति के साथ देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प मोमेंट था। बता दें कि थलापति की ये फिल्म GOAT हिंदी भाषा में रिलीज नहीं हुई है।

---खबर नीचे जारी है---

इसके बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं नार्थ इंडियन फैंस मेकर्स से मांग कर रहे हैं कि GOAT को हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाए।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 06, 2024 07:54 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola