Jana Nayagan Advance Booking: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज बेहद करीब आ चुकी है. फिल्म को लेकर लोगों में एक अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. हर किसी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसने अपनी एडवांस बुकिंग में कमाल कर दिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
फिल्म ‘जन नायकन’ की बात करें तो फिल्म को लिमिटेड स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग में कुछ ही घंटों में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो ये आंकड़ा फिल्म ने लिमिटेड स्क्रीन रिलीज के बावजूद हासिल किया है.
एडवांस बुकिंग का हाल
इसके अलावा अगर रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अब तक भारत में एडवांस बुकिंग से करीब 10.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. रविवार सुबह तक 4,314 शोज के लिए 4.35 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे और अभी कई बड़े लोकेशंस पर बुकिंग शुरू नहीं हुई है. इसलिए ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ये आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा और फिल्म रिलीज डे पर धमाका कर सकती है.
फिल्म को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
बता दें कि तमिलनाडु इस फिल्म का सबसे बड़ा मार्केट बनकर सामने आया है. जी हां, वहां पर करीब 4.87 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है. इसके बाद कर्नाटक में 3.04 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जिसमें बेंगलुरु का सबसे बड़ा योगदान रहा है और केरल से भी 1.69 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई हुई है.
शहरों का कैसा हाल?
वहीं, अगर शहरों की बात करें तो बेंगलुरु सबसे आगे है, जहां से 3.01 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. साथ ही चेन्नई में 1.18 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जहां 86% से ज्यादा सीटें भर चुकी हैं. कोयंबटूर से 67 लाख रुपये आए हैं और हैदराबाद, मदुरै, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में भी फिल्म को बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिला रहा है.
तमिल वर्जन का दबदबा
बता दें कि फिल्म के तमिल वर्जन का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जिसने कुल एडवांस बुकिंग में से 10.17 करोड़ रुपये (करीब 96%) कमाए हैं और इसके तेलुगु वर्जन ने 42 लाख रुपये कमाए हैं. हालांकि, फिल्म के हिंदी वर्जन का योगदान अभी काफी कम है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि फिल्म हिंदी में भी कितनी कमाई करती है.
यह भी पढ़ें- ‘अपनी ताकत का…’, CJP के प्रोटेस्ट पर कविता कौशिक की दिल्ली पुलिस से अपील; कही ये बात
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
5 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
5 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
7 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
7 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
9 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
13 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
14 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines