किस सवाल का जवाब देकर Sheynnis Palacios बनीं Miss Universe 2023? वायरल हुआ मिस थाईलैंड का जवाब

Miss Universe 2023: सोशल मीडिया पर मिस यूनिवर्स 2023 के फाइनल राउंड में पहुंची थाईलैंड की ‘एन्टोनिया पोर्सिल्ड’ का जवाब वायरल हो रहा है।

Anntonia Porsild

Anntonia Porsild

Miss Universe 2023: इस बार 72वें मिस यूनिवर्स 2023 का आयोजन हुआ। दुनिया को 72वीं मिस यूनिवर्स 2023 भी मिल गई। इस बार निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस (Sheynnis Palacios) ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है।

विज्ञापन

बता दें कि 90 हसीनाओं को पछाड़ते हुए शेन्निस पलासियोस ‘मिस यूनिवर्स 2023’ की विनर बनी हैं। मिस यूनिवर्स के आखिरी राउंड में उनके सामने मिस थाईलैंड और मिस ऑस्ट्रेलिया थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘एन्टोनिया पोर्सिल्ड’ का जवाब

वहीं, अब सोशल मीडिया पर मिस यूनिवर्स 2023 के फाइनल राउंड में पहुंची थाईलैंड की ‘एन्टोनिया पोर्सिल्ड’ का जवाब तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही आपको बताते हैं कि शेन्निस पलासियोस ने किस सवाल का जवाब देकर मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब अपने नाम किया है। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

मिस यूनिवर्स 2023 के फाइनल राउंड में पहुंची मिस थाईलैंड

सोशल मीडिया पर मिस यूनिवर्स 2023 के फाइनल राउंड में पहुंची थाईलैंड की ‘एन्टोनिया पोर्सिल्ड’ का जवाब तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, उनसे पूछा गया कि यदि आप एक साल तक किसी अन्य महिला के स्थान पर रह सकें तो आप किसे चुनेंगे और क्यों?

विज्ञापन

‘एन्टोनिया पोर्सिल्ड’ ने दिया ये जवाब

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं मलाला यूसुफजई को चुनूंगी क्योंकि मैं जानती हूं कि वह आज जहां हैं वहां तक ​​पहुंचने के लिए उन्हें कितने संघर्षों से जूझना पड़ा। इसके आगे मिस थाईलैंड ने कहा कि उन्हें (मलाला को) महिलाओं की शिक्षा के लिए लड़ना था और सभी महिलाओं को मजबूती से खड़ा होने, बदलाव लाने और उदाहरण के तौर पर नेतृत्व करने में सक्षम बनाने के लिए लड़ना था। अगर मैं किसी को चुन सकती तो उन्हें ही चुनती। वहीं, अब मिस थाईलैंड का ये जवाब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

विज्ञापन

ये था मिस यूनिवर्स 2023 के फाइनल राउंड का सवाल

बता दें कि मिस यूनिवर्स 2023 के फाइनल राउंड में तीनों से ही ये सवाल किया गया था, कि यदि आप एक साल तक किसी अन्य महिला के स्थान पर रह सकें तो आप किसे चुनेंगे और क्यों? इसके जवाब में मिस यूनिवर्स 2023 विनर बनी शेन्निस पलासियोस ने कहा कि मैरी वोलस्टोनक्राफ्ट उन्हें महिला अधिकार कार्यकर्ता और नारीवाद की जननी के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन

शेन्निस ने दिया ये जवाब

शेन्निस ने कहा कि मैं मैरी वॉटसन को चुनूंगी क्योंकि उन्होंने गैप को हटाया है और कई महिलाओं को मौका दिया। मैं चाहती हूं कि यह गैप खुले, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं अपने पसंदीदा क्षेत्र में काम कर सकें क्योंकि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिलाएं काम नहीं कर सकतीं। इसके साथ ही बताते चलें कि मिस ऑस्ट्रेलिया ने अपने जवाब में कहा कि वह अपनी मां की तरह बनना चाहती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ