World Cup 2023: गौरी-शाहरुख से दीपिका-रणवीर तक IND vs AUS फाइनल मैच देखने पहुंचे ये सेलेब्स

ICC Cricket World Cup 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला जा रहा है।

World Cup 2023

World Cup 2023

ICC Cricket World Cup 2023: आज के दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास है। आज रविवार, 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला जा रहा है।

विज्ञापन

इस दौरान बड़ी तादाद में फैंस मैच का लुत्फ उठाने और अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी मैच का आनंद लेते हुए नजर आए। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सितारें मैच का आनंद लेने अहमदाबाद गए हैं।

विज्ञापन

IND vs AUS फाइनल मैच देखने पहुंचे ये सेलेब्स

विज्ञापन

शाहरुख खान-गौरी खान 

बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच देख रहे हैं।

आशा भोंसले

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में किंग खान को स्टेडियम में आशा भोंसले के साथ बैठे और मैच का आनंद लेते हुए देख सकते हैं।

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी

इसके साथ ही विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी स्टेडियम में मौजूद हैं।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी स्टेडियम में फाइनल का लुत्फ लेने के लिए पहुंच चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/Cz0t0tAr_f4/

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना और सुहाना खान

आयुष्मान खुराना और सुहाना खान भी विश्व कप 2023 का फाइनल मैच देखने आए हैं।

भारत को बड़ी उम्मीदें

बता दें कि आज का रोमांचक क्रिकेट मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया है। आज के मैत में 20 साल बाद दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने हैं। बताते चलें कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/Cz0gW2tyTTY/

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज महामुकाबला है। हर भारतीय अपनी टीम की जीत के लिए हुआ कर रहा है। सभी को टीम इंडिया से बड़ी उम्मीदें हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया को 5 विकेट की क्षति हो चुकी है। देखने वाली बात होगी की आज की जीत किस टीम के खाते में जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ