Pawan Singh-Sunny Leone Teri Laal Chunariya Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 में बिजी चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनके गाने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। इस बीच उनका गाना ‘तेरी लाल चुनरिया’ इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। आलम से है कि इस गाने ने रिलीज के कुछ ही महीने में कई मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिए हैं। जाहिर है कि पवन सिंह का गाना ‘तेरी लाल चुनरिया’ इसी साल यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसमें उन्हें बॉलीवुड की बार्बी डॉल सनी लियोनी के साथ ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है।
सनी लियोनी संग लगाए ठुमके
पवन सिंह के गाने ‘तेरी लाल चुनरिया’ में सनी लियोनी लाल रंग की चुनरिया हाथ में लेकर जबरदस्त डांस कर रही हैं। गाने में एक्ट्रेस ने सफेद रंग का घाघरा चोली पहन रखा है, जबकि लाल रंग की चुनर लेकर वो पवन सिंह के साथ ठुमके लगा रही हैं। एक सीन में दोनों को बाथटब में रोमांस करते हुए भी देखा जा सकता है। अब ये गाना इंटरनेट पर कहर ढा रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या Shoaib Akhtar ने सच में Sonali Bendre को किया था प्रपोज? एक्ट्रेस ने बताया सच
मार्च में रिलीज हुआ था गाना
‘तेरी लाल चुनरिया’ गाने को 5 जनवरी , 2024 को यूट्यूब के DRJ रिकॉर्ड्स चैनल पर रिलीज किया गया था। पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर इस गाने को रिलीज करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया था। इस गाने को आवाज पवन सिंह और ज्योतिका ने दी है, जबकि इसके लिरिक्स रश्मि विराज ने लिखे हैं। वहीं गाने को कंपोज म्यूजिक कंपोजर जावेद मोहसिन ने किया है। इस गाने में पवन और सनी लियोनी की जोड़ी फैंस को भी खूब रास आई।
23 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज
बता दें कि ‘तेरी लाल चुनरिया’ को यूट्यूब पर अब तक 23 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वैसे तो इस भोजपुरी गाने के लिरिक्स हिंदी में लिखे हैं लेकिन फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह फिलहाल बिहार के काराकाट क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे हैं। इन दिनों वो चुनाव को लेकर प्रचार करने में जुटे हुए हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
9 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
10 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
12 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
14 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
19 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
20 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
21 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
22 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines