क्या Shoaib Akhtar ने सच में Sonali Bendre को किया था प्रपोज? एक्ट्रेस ने बताया सच

Sonali Bendre On Shoaib Akhtar Proposal Rumor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। एक समय था जब चर्चा थी कि उनकी इसी खूबसूरती के दीवाने थे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर। यहां तक उन्होंने प्रपोज भी किया था। अब कई साल बाद एक्ट्रेस ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

sonali bendre

Sonali Bendre On Shoaib Akhtar Proposal Rumor.

Sonali Bendre On Shoaib Akhtar Proposal Rumor: साल 1990 में एक अफवाह आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने प्रपोज किया है। अगर वो जवाब में हां नहीं कहती हैं तो उनका किडनैप कर लिया जाएगा। इन खबरों में कितनी सच्चाई है? इसका जवाब अब खुद एक्ट्रेस ने दे दिया है। जाहिर सी बात है कि एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स की लव स्टोरी फिल्म इंडस्ट्री में कोई नई बात नहीं रही है। ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने क्रिकेटर्स को डेट किया है तो वहीं कुछ ने क्रिकेटर्स से शादी की है। इस बीच एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर को लेकर आई अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

अफवाहों पर कई साल बाद एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में यूट्यूब चैनल पर शुभंकर मिश्रा के साथ एक इंटरव्यू में 1990 के दशक की व्यापक अफवाहों का जवाब दिया। उन्होंने उन अफवाहों का जवाब दिया जिसमें कहा गया था कि क्रिकेटर शोएब अख्तर ने खुद इस बात को स्वीकारा था कि अगर एक्ट्रेस उनके प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं करेंगी तो वो उनका किडनैप कर लेंगे। अब सोनाली ने इन अफवाहों पर जवाब देते हुए कहा कि उनके लिए इन अफवाहों पर यकीन करना मुश्किल है कि क्रिकेटर ने कुछ ऐसा कहा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे ने अपने इंटरव्यू में कहा कि, ‘पिछले कई साल पहले आई इस अफवाह पर यकीन करना मेरे लिए असंभव है। मुझे नहीं लगता कि शोएब मलिक ने ऐसा कुछ कहा होगा। ये कितना सच है इसपर कुछ कह नहीं सकते। उस समय ऐसी खबरें ज्यादातर फर्जी हुआ करती थीं।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मैं असल जिंदगी में कभी क्रिकेट लवर नहीं रही हूं। मुझे IPL देखने में भी बिल्कुल इंटरेस्ट नहीं है और न मैं स्टेडियम जाती हूं।’

विज्ञापन

अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स के बीच लिंक-अप की खबरें बेहद आम हुआ करती थीं। जिनका रियल में अफेयर था वो आज जिंदगी भर के लिए एक-दूसरे के हो चुके हैं। सोनाली ने आगे बताया कि उस समय काफी अफवाह थी कि वो पाक क्रिकेटर का क्रश रह चुकी हैं। यहां तक कि वो अभिनेत्री से शादी करना चाहते थे।

पर्स में एक्ट्रेस की फोटो रखते थे क्रिकेटर

गौरतलब है कि 1990 के दशक में अफवाह थी कि पाक क्रिकेटर अपनी पर्स में उनकी एक तस्वीर रखते थे। यहां तक कि वो शादी के लिए इस कदर उतावले थे कि एक इंटरव्यू में उन्होंने धमकी दी थी कि अगर सोनाली बेंद्रे उनका प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं करेंगे तो वो उनका किडनैप कर लेंगे। हालांकि इन अफवाहों के आने के कुछ समय बाद शोएब अख्तर ने क्लीयर किया था कि उन्होंने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कभी नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ