Pawan Singh-Sunny Leone Teri Laal Chunariya Song: भोजपुरी सुपरस्टार
पवन सिंह इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 में बिजी चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनके गाने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। इस बीच उनका गाना 'तेरी लाल चुनरिया' इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। आलम से है कि इस गाने ने रिलीज के कुछ ही महीने में कई मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिए हैं। जाहिर है कि पवन सिंह का गाना 'तेरी लाल चुनरिया' इसी साल यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसमें उन्हें बॉलीवुड की बार्बी डॉल सनी लियोनी के साथ ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है।
सनी लियोनी संग लगाए ठुमके
पवन सिंह के गाने 'तेरी लाल चुनरिया' में सनी लियोनी लाल रंग की चुनरिया हाथ में लेकर जबरदस्त डांस कर रही हैं। गाने में एक्ट्रेस ने सफेद रंग का घाघरा चोली पहन रखा है, जबकि लाल रंग की चुनर लेकर वो पवन सिंह के साथ ठुमके लगा रही हैं। एक सीन में दोनों को बाथटब में रोमांस करते हुए भी देखा जा सकता है। अब ये गाना इंटरनेट पर कहर ढा रहा है।
https://www.instagram.com/reel/C13hwTQKCdS/?utm_source=ig_embed&ig_rid=56257f44-e6c2-48a0-a417-e1fd5c4f613a
यह भी पढ़ें: क्या Shoaib Akhtar ने सच में Sonali Bendre को किया था प्रपोज? एक्ट्रेस ने बताया सच
मार्च में रिलीज हुआ था गाना
'तेरी लाल चुनरिया' गाने को 5 जनवरी , 2024 को यूट्यूब के DRJ रिकॉर्ड्स चैनल पर रिलीज किया गया था। पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर इस गाने को रिलीज करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया था। इस गाने को आवाज पवन सिंह और ज्योतिका ने दी है, जबकि इसके लिरिक्स रश्मि विराज ने लिखे हैं। वहीं गाने को कंपोज म्यूजिक कंपोजर जावेद मोहसिन ने किया है। इस गाने में पवन और सनी लियोनी की जोड़ी फैंस को भी खूब रास आई।
https://www.instagram.com/reel/C1uaFIfS3RA/
23 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज
बता दें कि 'तेरी लाल चुनरिया' को यूट्यूब पर अब तक 23 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वैसे तो इस भोजपुरी गाने के लिरिक्स हिंदी में लिखे हैं लेकिन फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह फिलहाल बिहार के काराकाट क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे हैं। इन दिनों वो चुनाव को लेकर प्रचार करने में जुटे हुए हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=9Z0JfAclHYQ
Pawan Singh-Sunny Leone Teri Laal Chunariya Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 में बिजी चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनके गाने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। इस बीच उनका गाना ‘तेरी लाल चुनरिया’ इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। आलम से है कि इस गाने ने रिलीज के कुछ ही महीने में कई मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिए हैं। जाहिर है कि पवन सिंह का गाना ‘तेरी लाल चुनरिया’ इसी साल यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसमें उन्हें बॉलीवुड की बार्बी डॉल सनी लियोनी के साथ ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है।
सनी लियोनी संग लगाए ठुमके
पवन सिंह के गाने ‘तेरी लाल चुनरिया’ में सनी लियोनी लाल रंग की चुनरिया हाथ में लेकर जबरदस्त डांस कर रही हैं। गाने में एक्ट्रेस ने सफेद रंग का घाघरा चोली पहन रखा है, जबकि लाल रंग की चुनर लेकर वो पवन सिंह के साथ ठुमके लगा रही हैं। एक सीन में दोनों को बाथटब में रोमांस करते हुए भी देखा जा सकता है। अब ये गाना इंटरनेट पर कहर ढा रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या Shoaib Akhtar ने सच में Sonali Bendre को किया था प्रपोज? एक्ट्रेस ने बताया सच
मार्च में रिलीज हुआ था गाना
‘तेरी लाल चुनरिया’ गाने को 5 जनवरी , 2024 को यूट्यूब के DRJ रिकॉर्ड्स चैनल पर रिलीज किया गया था। पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर इस गाने को रिलीज करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया था। इस गाने को आवाज पवन सिंह और ज्योतिका ने दी है, जबकि इसके लिरिक्स रश्मि विराज ने लिखे हैं। वहीं गाने को कंपोज म्यूजिक कंपोजर जावेद मोहसिन ने किया है। इस गाने में पवन और सनी लियोनी की जोड़ी फैंस को भी खूब रास आई।
23 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज
बता दें कि ‘तेरी लाल चुनरिया’ को यूट्यूब पर अब तक 23 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वैसे तो इस भोजपुरी गाने के लिरिक्स हिंदी में लिखे हैं लेकिन फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह फिलहाल बिहार के काराकाट क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे हैं। इन दिनों वो चुनाव को लेकर प्रचार करने में जुटे हुए हैं।