Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya X Review in Hindi: प्यार का वीक चल रहा है और इस बीच रोमांटिक फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस फिल्म को 9 फरवरी 2024 को थिएटर्स में रिलीज किया गया। फिल्म तो रिलीज हो गई, लेकिन ये है कैसी? इसे देखें या नहीं? ऐसे कई सवाल लोगों के मन में है, तो चलिए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है। क्या इंटरनेट यूजर्स को फिल्म पसंद आई? आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- इन हसीनाओं ने प्यार को बार-बार दिया मौका, पहली ही नहीं टूटी दूसरी भी शादी, फिर तीसरी बार बसा लिया घर
सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बज
यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन
अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की बात करें तो फिल्म को लेकर इंटरनेट पर बज बना हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस फिल्म को लेकर कमेंट किया और लिखा कि #TeriBaatonMeinAisaUljhaJiya एक फ्रेश और यूनिक फिल्म है। फिल्म का म्यूजिक भी बेहद शानदार है और केमिस्ट्री भी बहुत गजब की है। वेलेंटाइन वीक और इन दिनों के लिए ये फिल्म एक शानदार ऑप्शन है।
https://twitter.com/iamsatypandey2/status/1755701876945977409?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1755701876945977409%7Ctwgr%5E466a9b664a703806dc044141cbc367af9b3e7190%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fentertainment%2Fmovie-review%2Fteri-baaton-mein-aisa-uljha-jiya-twitter-review-shahid-kapoor-kriti-sanon-human-robot-love-story%2F2101544
वहीं, दूसरे यूजर ने इस फिल्म के बारे में लिखा कि #TeriBaatonMeinAisaUljhaJiya रिव्यू: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म इजी और ब्रेजी एंड रिफ्रेशिंग है। इस फिल्म को फॉर मून।
एक तीसरे यूजर ने इस पर लिखा कि इस फिल्म ने मुझे और भी एक्साइटेड कर दिया है।
https://twitter.com/johndurairajvj/status/1755825019505049708
https://twitter.com/amirans934/status/1755809211437486369
https://twitter.com/FMovie82325/status/1755816378123108750
https://twitter.com/imbaghelrajesh/status/1755822533453156557
वेलेंटाइन वीक में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’
बता दें कि शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर लोगों में पहले से खूब एक्साइटमेंट थी। इस फिल्म को लोगों को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। फिल्म को वेलेंटाइन वीक में रिलीज किया गया है, इसलिए इसके हिट होने की उम्मीदें मेकर्स को ज्यादा है। वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में आपको रोबोट और AI का कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा, जो अक्सर इंटरनेशनल फिल्मों में देखा जाता है।
मेकर्स को फिल्म से ढेरों उम्मीदें
इस फिल्म को लेकर मेकर्स को उम्मीद है कि ये अच्छी खासी कमाई करेगी। हालांकि अभी इसके बारे में कहना मुश्किल है कि फिल्म की कमाई कहां तक जा सकती है, लेकिन रोबोटिक रॉम-कॉम होने की वजह से इसकी कमाई की उम्मीदें काफी हैं। इस फिल्म में शाहिद और कृति की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो फिल्म देखने के लिए मजबूर करती है।
जाह्नवी कपूर का कैमियो
फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर का कैमियो है, जो फिल्म को देखने के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड करता है। फिल्म को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है। आप चाहें तो इसे देख सकते हैं और अपने वेलेंटाइन वीक को स्पेशल बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
16 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
17 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
20 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
20 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
21 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines