
इन हसीनाओं ने प्यार को बार-बार दिया मौका, पहली ही नहीं टूटी दूसरी भी शादी, फिर तीसरी बार बसा लिया घर
These Actresses did Two-Three Marriages: बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने एक-दो नहीं बल्कि तीन शादियां की।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar
These Actresses did Two-Three Marriages: बात जब बी-टाउन की होती है तो कुछ ना कुछ फिल्मी तो लाजमी बनता है। फिर चाहे हिंदी फिल्म हो या रियल लाइफ की कहानी। जी हां, रियल लाइफ और फिल्मी आपने सही पढ़ा। बॉलीवुड के कुछ ऐसे भी सितारे हैं, जिनकी रियल लाइफ की कहानी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही। बी-टाउन में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने एक-दो नहीं बल्कि तीसरी भी शादी की। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में…
ऋषि कपूर की हीरोइन ‘चंदो’ यानी राधिका सरथकुमार का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। जी हां, नसीब अपना-अपना में नजर आई एक्ट्रेस राधिका के नसीब ने उनका साथ नहीं दिया और उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि तीन शादियां की। जी हां, एक्ट्रेस ने पहली शादी प्रताप पोथेन से हुई थी, लेकिन चंद महीने बाद ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। इसके बाद राधिका ने विदेश में अपना ससुराल बनाया और रिचर्ड हार्डी संग दूसरी शादी की, लेकिन एक्ट्रेस की ये शादी भी नहीं चल सकी। इसके बाद उन्होंने आर सरथकुमार संग तीसरी शादी की और अब वो हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही हैं।
फिल्म ‘निकाह’ की एक्ट्रेस सलमा आगा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सलमा की मैरिड लाइफ किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही। एक्ट्रेस की लाइफ में एक-दो नहीं बल्कि तीन हमसफर आए। जी हां, सलमा को तीन लोगों से इश्क हुआ। एक्ट्रेस की पहली शादी जावेद शेख के साथ हुई, लेकिन दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद सलमा ने रहमत खान संग दूसरी शादी की, लेकिन साल 2010 में दोनों का रिश्ता टूट गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमा ने दुबई के बिजनेसमैन संग शादी की।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा का नाम भी इस लिस्ट में है। एक्ट्रेस ने रियल लाइफ में चार शादियां की। जी हां, जेबा को चार बार प्यार हुआ। जेबा ने पहली शादी पाकिस्तानी बिजनेसमैन सलमान वलियानी से की, लेकिन फिर दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद एक्ट्रेस की लाइफ में बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी, लेकिन इनकी शादी भी लंबे टाइम तक नहीं चल सकी और दोनों अलग हो गए। इसके बाद जेबा ने अदनान सामी संग तीसरी शादी की, लेकिन एक्ट्रेस की ये शादी भी टूट गई। रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्ट्रेस ने चौथी शादी भी की है और वो अपनी लाइफ में अब खुश है।
https://www.instagram.com/p/CckvPbEPfjb/?hl=en&img_index=1
साउथ की मशहूर अदाकारा महालक्ष्मी भी इस लिस्ट में शामिल है। महालक्ष्मी ने पहली शादी भास्करन से की थी। शादी के 6 साल बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। इसके बाद उन्होंने अपने को-एक्टर मोहन शर्मा संग दूसरी शादी कर ली। शादी के पांच साल बाद एक्ट्रेस की ये शादी भी टूट गई। इसके बाद उन्होंने एम, शिवचंद्रन संग शादी की और सेटेल हो गई।
इस लिस्ट में शाहिद कपूर की मां नीलिमा का नाम भी है। उन्होंने भी तीन शादियां की, लेकिन एक भी नहीं चल सकी। उन्होंने पहली शादी पंकज कपूर से की, जो नहीं चल सकी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी राजेश खट्टर से की, लेकिन ये शादी भी लंबे टाइम तक नहीं चल सकी। फिर उन्होंने रजा अली खान संग तीसरी शादी की और फिर इस शादी को भी तलाक का सामना करना पड़ा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: