Terence Lewis: टेरेंस लुईस बॉलीवुड के मशहूर डांस कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को अपने कई साल दिए हैं और उनकी कला का हर कोई कायल है। जब भी टेरेंस लुईस डांस फ्लोर पर आते हैं तो सभी के मुंह खुले रह जाते हैं। वहीं, बीते कई सालों से कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस डांस रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर आ रहे हैं। उन्हें शो जज करता देख ऑडियंस भी शो देखने के लिए मजबूर हो जाती है। लेकिन एक तरफ उनकी जहां इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग है, वहीं आज भी वो सेट पर ताने ही सुन रहे हैं।
कमेंट्स को लेकर टेरेंस का बड़ा खुलासा
अब खुद कोरियोग्राफर ने इस बात का शॉकिंग खुलासा किया है। हाल में टेरेंस लुईस पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के शो पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं। दरअसल, बातों-बातों में भारती ने टेरेंस के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। भारती ने बताया कि टेरेंस किस तरह लम्बे-लम्बे कमेंट्स देते हैं। इस पर पहले तो कोरियोग्राफर जोर-जोर से हंसे फिर उन्होंने ये कबूल किया कि वो काम करते हुए इमोशनल हो जाते हैं और उसमें खो जाते हैं।
क्रिएटिव क्यों देते हैं टेरेंस को ताने?
भारती ने रिवील किया कि क्रिएटिव उन्हें समझाते हैं कि टेरेंस सर छोटे कमेंट रखना क्योंकि उनके पास टाइम नहीं होता और शिफ्ट बढ़ जाती है लेकिन टेरेंस बह जाते हैं। इस पर टेरेंस ने जवाब दिया, बच्चे इतना काम कर रहे हैं, हम तो सिर्फ मंडे आते हैं और निकल जाते हैं। ये बच्चे पूरा हफ्ता सोचते हैं कि किस तरह अपने एक्ट को बेहतर बनाएं और हम उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। सिर्फ नंबर देना काफी नहीं है, इसे डिसकस करना जरूरी है क्योंकि बच्चे तरस रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: Kashish Kapoor एक लड़के लिए खाना कुर्बान करने को हुईं तैयार, किसके लिए फिसला ये ‘चंचल मन’?
शो में टेरेंस से आखिर में जाने की क्या है वजह?
टेरेंस लुईस ने बताया कि कमेंट्स को लेकर उन्हें बहुत ताने मिलते हैं कि वो इतनी बात क्यों करते हैं, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। टेरेंस सोचते हैं कि एडिटर को कुछ तो काम मिलना चाहिए। ये लाइव शो नहीं है, होता तो वो शार्ट में बोल देते, लेकिन नहीं है तो एडिट कर दो। कम से कम बच्चों को पता होना चाहिए कि कोरिओग्राफी में क्या सुधार आ सकता है? उन्हें मोटिवेशन मिलता है। भारती ने आगे ये भी बताया है कि टेरेंस से आखिर में पूछने के लिए कहा जाता था क्योंकि अगर उनके पहले पूछते थे तो वो इतना बोलते थे कि बाकी जज अपने कमेंट्स भूल जाते थे। टेरेंस ने भी हामी भरते हुए कहा, ‘ये चौथा सीजन है और अभी भी मुझे लास्ट में पूछा जाता है और फिर वो देखना पड़ता है कि बाकी जज ने क्या नहीं बोला है और बचा-खुचा होता है वो बोलना पड़ता है।’
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
20 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines