Kashish Kapoor एक लड़के लिए खाना कुर्बान करने को हुईं तैयार, किसके लिए फिसला ये 'चंचल मन'?

Bigg Boss 18: कशिश कपूर ने बिग बॉस के घर में आते ही एक लड़के पर खुलेआम लाइन मारनी भी शुरू कर दी है। करण को छोड़ अब वो किसी और को वर्कआउट करते देखना चाहती हैं।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में जल्द ही एक लव स्टोरी शुरू होने वाली है। सभी को इंतजार था कि ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के बीच आज नहीं तो कल कुछ जरूर होगा। एक महीने से फैंस इनकी लव स्टोरी शुरू होने की आस लगाए बैठे हैं। लेकिन लगता है ये प्रेम कहानी शुरू होने से पहले घर में कहीं और प्यार के फूल खिलने वाले हैं। अब वाइल्ड कार्ड बनकर घर में एंट्री लेने वालीं कशिश कपूर (Kashish Kapoor) जल्द ही एक नए रिश्ते की शुरुआत की आस लगा रही हैं।

करण को लगेगा झटका

कशिश को आए अभी 2 दिन भी नहीं हुए और वो अभी से किसी के प्यार में फिसलती हुई नजर आ रही हैं। घर में एंट्री लेने से पहले कशिश कपूर ने एक कंटेस्टेंट की जमकर तारीफ की थी और वो थे करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra)। सभी को लगा था कि करण की किस्मत खुलने वाली है और चुम न सही एक फीमेल कंटेस्टेंट तो आ रही है जिनके साथ करण का रोमांस देखने को मिल सकता है। लेकिन अब करण की भी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

विज्ञापन

करण को छोड़ कौन आया कशिश को पसंद?

कशिश कपूर को घर में एक लड़का पसंद आ गया है और वो उसे जमकर ताड़ भी रही हैं। ये लड़का करण नहीं बल्कि कोई और है। अब कशिश गार्डन एरिया में बैठकर शिल्पा के साथ अपने दिल का हाल बयां कर रही हैं। वो इस लड़के की बॉडी से इतनी इम्प्रेस हो गई हैं कि वो उसे देखने के लिए अपना खान तक कुर्बान करने को तैयार हैं। वो चाहती हैं कि उस लड़के का एक घंटे का डोज मिल जाएगा बाकी वो मैनेज कर लेंगी। आपको बता दें, जिसकी बॉडी पर कशिश कपूर का चंचल मन फिसला है वो अविनाश मिश्रा हैं।

विज्ञापन

अविनाश को वर्कआउट करते देख फिसला कशिश का मन

लेटेस्ट प्रोमो में कशिश-अविनाश की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रही हैं। अविनाश के शर्टलेस लुक पर वो पूरी तरह से फिदा दिखाई दे रही हैं। उनके शोल्डर और आर्म का जादू कशिश पर चल चुका है और अविनाश को वर्कआउट करते देख वो अपनी नजरें नहीं हटा पा रही हैं। अब कशिश का रिएक्शन देखकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। अब देखना होगा कि क्या इन दोनों के बीच बात आगे बढ़ती है या नहीं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ