Tere Ishq Mein: साउथ सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है. 28 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली ‘तेरे इश्क में’ के टीजर को भी काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं ऑडियंस को अब फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में दिल को छू जाने वाली लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है. ‘तेरे इश्क में’ से पहले आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं जिसकी लव स्टोरी भी आपके दिल में बस जाएगी. वहीं क्लाइमेक्स में आपकी आंखों से भी आंसू छलक पड़ेंगे. धनुष की ही इस फिल्म का नाम ‘रांझणा’ है. चलिए आपको भी ‘रांझणा’ की स्टेारी के बारे में डिटेल में बताते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी कुंदन नाम के एक लड़के से शुरू होती है, जो बनारस में एक तमिल ब्राह्मण परिवार से आता है. कुंदन एक मुस्लिम लड़की जोया के प्यार बचपन से ही पड़ जाता है. लेकिन जोया कभी भी उसे पसंद नहीं करती. वहीं जब घरवालों को पता चलता है कि जोया के पीछे कुंदन पड़ा है तो वो जोया को अलीगढ़ भेज देते हैं, जिसके बाद जोया दिल्ली के जेएनयू में पढ़ने चली जाती हैं. जेएनयू में जोया की मुलाकात छात्र नेता अकरम से होती है और दोनों प्यार में पड़ जाते हैं.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 15 मिनट की थ्रिलर कॉमेडी फिल्म, जिसमें दिखेगा साउथ-बॉलीवुड का कोलैब; इस OTT पर मौजूद
कहानी में ट्विस्ट
सालों बाद जब जोया वापस बनारस लौटकर आती हैं तो कुंदन जोया को शादी के लिए प्रपोज कर देता है. जोया कुंदन को मना कर देती है और कहती है कि वो अकरम से प्यार करती हैं. इसके बाद जोया के घरवाले अकरम से जोया की शादी कराने का फैसला लेते हैं. शादी की तैयारियों के बीच कुंदन को पता चलता है कि अकरम मुस्लिम नहीं बल्कि एक पंजाबी लड़का जसजीत होता है. कुंदन ये सच्चाई जोया की फैमिली को बता देता है और वो जसजीत को जान से मार देते हैं. अब कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है जब कुंदन जसजीत की जगह लेना चाहता है और जोया कुदंन से नफरत करने लगती है. क्लाइमेक्स जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.
यह भी पढ़ें: Dhanush की वो हीरोइन जो 15 की उम्र में बनी स्टार, 22 की उम्र में दे दी थी जान; जानें कौन थी ये एक्ट्रेस?
फिल्म की कास्ट
‘रांझणा’ मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें धनुष और सोनम कपूर के साथ-साथ अभय देओल और स्वरा भास्कर भी मुख्य भूमिका में हैं. आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी. आज भी ये गाने सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं. ‘तेरे इश्क में’ से पहले ‘रांझणा’ देखने के लिए बेस्ट चॉइस है.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
19 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines