Tere Ishk Mein Teaser: धनुष और कृति सेनन की जोड़ी जल्द ही स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है. दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिलेगी. वह पिछले काफी समय से फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब इस फिल्म की रिलीज का इंतजार खत्म होने वाला है. इससे पहले इसका टीजर जारी कर दिया गया है, जिसमें दोनों स्टार्स के बीच इंटेंस केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है. इसका टीजर देखकर आपको ‘रांझणा’ और ‘आशिकी’ जैसा फील आता है. ‘रांझणा’ के बाद आनंद एल राय और धनुष एक बार फिर से साथ में आ रहे हैं.
धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ टीजर की शुरुआत हल्दी सेरेमनी से होती है. इसमें देख सकते हैं धनुष एक्ट्रेस के लिए जुनूनी नजर आ रहे हैं. इसमें कहानी बनारस से शुरू होती है जहां पर धनुष अपने ऑनस्क्रीन पिता का अंतिम संस्कार कर रहे होते हैं. इसके बाद वह कृति की हल्दी सेरेमनी में जाते हैं. वो सीन देखकर लगता है कि वह प्यार में धोखा खा चुके हैं. क्योंकि इस बीच धनुष डायलॉग बोलते हैं, ‘अपने बाप को जलाने गया था बनारस, सोचा तेरे लिए गंगाजल लेता आऊं. नई जिंदगी शुरू कर रही है. पुराने पाप तो धो ले.’ इतना कहने के बाद वह उन पर गंगाजल डाल देते हैं. इसके बाद वह फिर से कहते हैं, ‘शंकर करे कि तेरे भी बेटा हो. तुझे भी पता चले कि इश्क में जो मर जाते हैं, वो भी किसी के बेटे होते हैं.’
यह भी पढ़ें: Milind Chandwani की हुईं Avika Gor, हल्दी से लेकर शादी तक हर रस्म की फोटोज वायरल
‘तेरे इश्क में’ टीजर का रिव्यू
बहरहाल, अगर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के टीजर के रिव्यू की बात की जाए तो इसमें फ्लैशबैक की कहानी को दिखाया गया है. इसमें धनुष का रोल जोश, जुनून और हिंसा से भरा दिख रहा है. इसके टीजर में कभी धनुष दौड़ते हुए तो कभी रोते-बिलखते शराब पीते तो कभी गुंडों के साथ मार-पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं. कृति का भी कैरेक्टर काफी सस्पेंस से भरा हुआ है. इसका टीजर कमाल का लगा रहा है, जो कि काफी सस्पेंस से भरा हुआ है. इसे देखकर स्टोरी खास समझ नहीं आती है कि आखिरी क्या क्यों और कैसे हो रहा है.
यहां देखिए टीजर…
यह भी पढ़ें: कौन हैं Akanksha Jindal? जिन्होंने Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज पर लगाए चीटिंग के आरोप
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
हालांकि, फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. दोनों स्टार्स की इंटेंस केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. फिल्म में एआर रहमान का म्यूजिक है. वहीं, अरिजीत सिंह की आवाज सीधे दिल में दस्तक देती है. बहरहाल, अगर इसकी रिलीज की बात की जाए तो आनंद एल रॉय के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 28 नवंबर को हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज किया जाएगा. इसे भूषण कुमार और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में प्रभु देवा और सुशील दहिया भी हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में कैप्टन फरहाना को मिली स्पेशल पावर, अभिषेक-अशनूर क्यों हुए आग-बबूला?
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
2 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
5 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
6 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
11 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
12 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
13 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines