Milind Chandwani की हुईं Avika Gor, हल्दी से लेकर शादी तक हर रस्म की फोटोज वायरल

Avika Gor Milind Chandwani Wedding Photos: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अविका गौर ने मिलिंद चंदवानी से शादी कर ली है. कपल ने ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर शादी रचाई है. सोशल मीडिया पर कपल की वेडिंग सेरेमनी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं.

avika gor milind chandwani wedding, pati patni aur panga, avika gor

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी की फोटो हुईं वायरल

Avika Gor Milind Chandwani Wedding Photos: टीवी की ‘बालिका वधू’ असली जिंदगी में भी वधू बन गई हैं. अविका गौर अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. बचपन से टीवी पर छाने वालीं आनंदी यानी अविका गौर ने नेशनल टीवी पर ही मिलिंद के साथ 7 फेरे लिए हैं. कलर्स के रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर ही अविका और मिलिंद की शादी हुई. जहां हर रस्म बड़ी धूमधाम से की गई. अब हल्दी, मेहंदी और शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. चलिए कपल की वेडिंग सेरेमनी की फोटोज पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट से फोटोज वायरल

अविका ने जून में मिलिंद के साथ सगाई की थी, जिसकी फोटोज कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को खुशखबरी सुनाई थी. इसके बाद दोनों ने रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के प्रीमियर पर ऐलान किया था कि वो इसी शो में नेशनल टेलीविजन पर शादी करेंगे. शो में भी दोनों की अंडरस्टैंडिंग वाकई कमाल दिख रही है. शो में अविका और मिलिंद की जोड़ी को ऑडियंस काफी पसंद भी कर रही है.

विज्ञापन

हल्दी लुक

वहीं अब सेट पर अविका और मिलिंद ने शादी कर ली है. हालांकि 11 और 12 अक्टूबर को टीवी पर एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा, जिसमें अविका और मिलिंद की शादी की रस्में दिखाई जाएंगी. हल्दी की रस्म में अविका ने ब्लू कलर का लहंगा पहना जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं, इसके साथ ही मिलिंद ने ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया.

विज्ञापन

मेहंदी लुक

मेहंदी की फोटोज भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं. इसमें कपल ने नवरात्री से इंस्पायर होकर आउटफिट कैरी किया हुआ है. मल्टीकलर आउटफिट में दोनों क्यूट लग रहे हैं. कपल को मेहंदी जानी-मानी सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने लगाई है. वीना नागदा इससे पहले कैटरीना कैफ और राधिका अंबानी जैसे सेलेब्स को भी मेहंदी लगा चुकी हैं.

विज्ञापन

वेडिंग लुक

अविका और मिलिंद की शादी की फोटोज बीती रात ही सामने आई हैं जहां दोनों वेडिंग आउटफिट में कमाल लग रहे हैं. अविका ने लाल रंग का शादी का लहंगा पहना और मिलिंद ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी. शादी के बाद दोनों ने मीडिया के सामने पोज भी दिए और ढोल पर जमकर डांस भी किया. दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश लग रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ