---विज्ञापन---

Bigg Boss का कंटेंस्टेंट कानूनी पचड़े में फंसा, पुलिस ने लिया हिरासत में

Telugu Bigg Boss Contestant: बिग बॉस 5 के एक्स कंटेस्टेंट और यूट्यूबर को हैदाराबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही एक्टर के भाई पर भी आरोप लगे हैं। इस खबर के आने के बाद से हर कोई दंग रह गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Shanmukh Jaswanth Custody: तेलुगू बिग बॉस (Telugu Bigg Boss 5) के एक्स कंटेस्टेंट और यूट्यूबर शनमुख जसवंत (Shanmukh Jaswanth) कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उन्हें हैदाराबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, पुलिस ने एक्टर के घर से गांजा बरामद किया है जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया है। इस खबर के आने के बाद से उनके फैंस भी दंग रह गए हैं। बता दें कि शनमुख जसवंत तेलुगु बिग बॉस के 5वें सीजन के रनर-अप रहे थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: The Indrani Mukerjea Story क्यों फंसी कानूनी पचड़े में? जिसकी रिलीज पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक

घर से गांजा बरामद

---विज्ञापन---

TV9 की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद पुलिस को शनमुख जसवंत के घर से गांजा बरामद हुआ है। साथ ही उनके भाई पर भी कई आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शनमुख जसवंत के भाई सम्पत विनय के खिलाफ एक महिला ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। महिला का अरोप था कि एक्टर के भाई सम्पत विनय ने उसके साथ सगाई की थी लेकिन बाद में धोखा देते हुए किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली।

---विज्ञापन---

महिला ने लगाया आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में एक्टर के भाई पर आगे आरोप लगाया कि शनमुख जसवंत के साथ ही उनके परिवार ने कहा था कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाए क्योंकि उनके बेटे सम्पत विनय ने किसी और से शादी कर ली है। इस बात से परेशान होकर महिला ने एक्टर के भाई के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच करते हुए जब पुलिस आरोपी को पकड़ने एक्टर के घर पहुंची तो उसे वहां गांजा मिल गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने शनमुख जसवंत को गांजे के साथ रंगे हाथों दबोच लिया और हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके अलावा शनमुख जसवंत के भाई सम्पत विनय पर भी दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/p/Czyf4VPvUYz/

पहले भी हुए थे गिरफ्तार

गौरतलब है कि यूट्यूबर स्टार शनमुख जसवंत तेलुगू बिग बॉस के अलावा शॉर्ट फिल्म ‘विवा’ में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह एजेंट आनंद संतोष वेब सीरीज के लिए भी फाइनल हुए थे। अब उनके घर से गांजा मिलने के बाद वह मुश्किल में फंस गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2021 में भी एक्टर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप से खबरों में आ गए थे, जिसके बाद पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के केस में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

First published on: Feb 22, 2024 06:26 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola