Actress Pavala Syamala Passes Away: तेलुगु सिनेमा से बेहद दुखद खबर आ रही है. तेलुगु इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री पावला श्यामला का निधन हो गया है. पावला श्यामला के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. हर कोई एक्ट्रेस की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे अभिनेत्री की जान गई?
आर्थिक तंगी का कर रही थीं सामना
थिएटर से फिल्मी दुनिया में आने वाली अभिनेत्री पावला श्यामला आर्थिक तंगी का सामना कर रही थीं. लंबे समय से एक्ट्रेस बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से परेशान थीं. उस्मानिया जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. अभिनेत्री के निधन से हर कोई बेहद दुखी है.
सेलेब्स ने की मदद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन कल्याण, साई दुर्गा तेज, दिल राजू समेत कई फिल्म हस्तियों ने अभिनेत्री पावला श्यामला के इलाज के लिए आर्थिक मदद भी की थी, लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. बता दें कि पावला श्यामला का जन्म साल 1951 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के अमरावती में हुआ था.
फिल्मी करियर की शुरुआत
जानकारी की मानें, तो पहले उनका नाम नेथी श्यामला था. सिनेमा में कदम रखने से पहले वो थिएटर में अभिनय करती थीं. इसके बाद साल 1985 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. पावला के करियर की पहली फिल्म ‘बाबाई अब्बाई’ थी, जिसमें लीड रोल में नंदमुरी बालकृष्ण थे. इसके बाद उन्होंने ‘स्वर्णकमलम’, ‘आंध्रावाला’ और ‘खड्गम’ जैसी हिट फिल्में दी थी.
शादी के 3 साल बाद पति का निधन
वहीं, अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो थिएटर की शौकीन पावला की शादी महज 13 साल की उम्र में हो गई थी, जितनी जल्दी एक्ट्रेस की शादी हुई, उतनी ही जल्दी उनकी लाइफ से प्यार भी चला गया. दरअसल, शादी के तीन साल बाद ही उनके पति का निधन हो गया था और उन्होंने एक विधवा का सख्त जीवन जीना जिया. इतना ही नहीं बल्कि उन पर परिवार की तरफ से भी पांबदियां थीं. इस शादी के बाद उन्हें एक बेटी भी हुई थी, जो अब तक उनकी देखरेख कर रही थीं.
यह भी पढ़ें- Pankaj Tripathi की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की रिलीज टली, आखिर क्या है वजह?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines